
पैरों और पंजों में लगातार बनी रहने वाली सूजन को आम समझकर नजरअंदाज न करें, यह लंग कैंसर या ब्लड क्लॉट का शुरुआती संकेत भी हो सकती है-प्रतीकात्मक तस्वीर
Lung Cancer Symptoms: हममें से कई लोग पैरों और पंजों की सूजन को बहुत हल्की चीज समझ लेते हैं। कभी लंबी दूरी तक पैदल चलने, ज्यादा देर तक खड़े रहने या फिर खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से पैरों में सूजन आ जाती है और हम इसे आम थकावट मानकर भूल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैरों में दिखने वाली यह सूजन किसी बीमारी का संकेत हो सकती है? पैरों और पंजों की यह सूजन कई बार फेफड़ों के कैंसर (लंग कैंसर) जैसे गंभीर खतरे से भी जुड़ी हो सकती है। इसे समय रहते पहचानना और डॉक्टर से जांच कराना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि कैसे यह सूजन लंग कैंसर से जुड़ी हुई है।
जब हमारे शरीर के निचले हिस्सों, यानी पैरों और पंजों में पानी या तरल पदार्थ (Fluid) जमा होने लगता है, तो इसे एडिमा (Edema) कहा जाता है। इसके पीछे कई आम वजहें हो सकती हैं जैसे ज्यादा देर तक बैठे रहना, शरीर में नमक की मात्रा बढ़ जाना या फिर कोई मामूली चोट। लेकिन जब यह सूजन बिना किसी साफ वजह के लगातार बनी रहे और जूते पहनने में दिक्कत आने लगे, तो मामला गंभीर हो सकता है। गंभीर बीमारियों के मामलों में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिससे नसों पर दबाव पड़ता है और तरल पदार्थ नीचे की तरफ यानी पैरों में इकट्ठा होने लगता है।
अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार, लंग कैंसर और पैरों की सूजन का सीधा कनेक्शन कई बार खून के थक्कों (Blood Clots) और दिल या फेफड़ों पर पड़ने वाले दबाव से जुड़ा होता है।
क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, अगर आपको अपने शरीर में नीचे दिए गए लक्षण महसूस हों, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से मिलें;
पैरों की हर सूजन कैंसर नहीं होती, लेकिन किसी भी बड़े खतरे को टालने के लिए शरीर के संकेतों को समझना बहुत जरूरी है। अगर आपके पैरों में अक्सर सूजन रहती है और उसके साथ सांस लेने में तकलीफ या कमजोरी जैसी समस्याएं भी जुड़ी हैं, तो घरेलू नुस्खों के भरोसे रहने के बजाय तुरंत डॉक्टर से मिलकर पूरी जांच करवाएं। सही समय पर लिया गया फैसला आपकी जान बचा सकता है।
Published on:
29 Oct 2026, 7:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.