
जीभ का बदला हुआ रंग और टेक्सचर लिवर की अंदरूनी सेहत का बड़ा संकेत हो सकता है, इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)
Tongue Color and Liver Disease: कभी आईने में खड़े होकर अपनी जीभ पर नजर डाली है क्या? शायद नहीं। हम दांत चमकाने और मुंह की बदबू भगाने पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन जीभ को एकदम भूल जाते हैं। जबकि सच तो यह है कि हमारी जीभ सेहत का एक ऐसा खुला दस्तावेज है, जो अंदर चल रही गड़बड़ियों की पोल खोल सकती है। लिवर में अगर समस्या चल रही हो, तो उसके शुरुआती संकेत हमारी जीभ के रंग और बनावट पर साफ दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसा किस कारण से होता है और इससे बचाव के लिए क्या उपाय अपना सकते हैं?
एनसीबीआइ के मुताबिक, जब आपका लिवर अंदर से थकने लगता है या ठीक से काम करना बंद कर देता है, तो शरीर में टॉक्सिन्स (गंदगी) जमा होने लगते हैं। इसका असर सीधे पाचन और मुंह की सेहत पर पड़ता है। क्रॉनिक लिवर डिजीज या सिरोसिस जैसी गंभीर स्थितियों में मुंह सूखने लगता है और शरीर जरूरी पोषक तत्वों को सोख नहीं पाता। बस यहीं से जीभ का हुलिया बदलने लगता है।
वैरीवेल हेल्थ के अनुसार, अगर आपको अपनी जीभ में ऐसे बदलाव दिख रहे हैं, तो बिना डरे डॉक्टर से मिलें और अपनी जीवनशैली में ये बदलाव तुरंत लाएं;
Updated on:
29 Oct 2026, 12:05 PM IST
Published on:
29 Oct 2026, 12:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.