24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फैटी लिवर को न करें नजरअंदाज! क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया कब बन सकता है यह Liver Damage की वजह

Liver Damage Symptoms: अगर आप भी पेट के भारीपन को मामूली समझते हैं तो क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण, यह कब बन सकता है लिवर डैमेज की वजह।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jul 24, 2026

Fatty liver to liver damage stages,Cleveland Clinic fatty liver guide,How to reverse fatty liver naturally

आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से एक बीमारी बहुत तेजी से फैल रही है फैटी लिवर- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Liver Damage Symptoms Hindi: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से एक बीमारी बहुत तेजी से फैल रही है फैटी लिवर (Fatty Liver)। पहले यह बीमारी ढलती उम्र में होती थी, लेकिन आजकल नौजवानों में भी यह खूब देखने को मिल रही है। शुरुआत में फैटी लिवर का कोई बड़ा लक्षण महसूस नहीं होता, इसलिए ज्यादातर लोग पेट में हल्की-फुल्की गैस या भारीपन समझकर इसे इग्नोर कर देते हैं। लेकिन क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, इसे नजरअंदाज करना बहुत भारी पड़ सकता है। समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह लिवर को हमेशा के लिए खराब (लिवर डैमेज) कर सकता है।

क्या होता है फैटी लिवर?

हमारे लिवर में थोड़ा-बहुत फैट (चर्बी) होना नॉर्मल बात है। हेल्थडायरेक्ट के अनुसार, जब लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है, तो उस स्थिति को डॉक्टर फैटी लिवर कहते हैं। फैटी लिवर मुख्य रूप से दो तरह का होता है, अल्कोहलिक फैटी लिवर जो बहुत ज्यादा शराब पीने की वजह से होता है। दूसरा नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर (NAFLD) जो शराब न पीने वालों में भी खराब खान-पान, मोटापे और वर्कआउट न करने की वजह से हो जाता है।

फैटी लिवर कब बन जाता है लिवर डैमेज की वजह?

शुरुआत में बस लिवर पर चर्बी जमा होती है। इसमें कोई खास दर्द या परेशानी नहीं होती। जब फैट की वजह से लिवर में सूजन आने लगती है और उसकी कोशिकाएं डैमेज होने लगती हैं। सूजन की वजह से लिवर पर घाव या निशान (Scar Tissue) बनने लगते हैं और लिवर कड़ा होने लगता है। लिवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis) लिवर की सबसे आखिरी और जानलेवा स्टेज है। इसमें लिवर पूरी तरह सिकुड़ जाता है और काम करना बंद कर देता है, जिससे लिवर फेलियर का खतरा बन जाता है।

फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण कैसे पहचानें?

  • पेट के दाहिने हिस्से में ऊपर की तरफ हल्का-हल्का दर्द या भारीपन।
  • हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होना।
  • अचानक से भूख कम हो जाना या जी मिचलाना।
  • बिना वजह वजन घटने लगना।
  • आंखें और त्वचा हल्की पीली दिखना (पीलिया जैसा अहसास)।

किन लोगों को होता है इसका सबसे ज्यादा खतरा?

  • ज्यादा वजन या मोटापा।
  • टाइप-2 डायबिटीज के मरीज।
  • हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लीसराइड्स।
  • प्रोसेस्ड और जंक फूड।

फैटी लिवर से बचने और लिवर को स्वस्थ रखने के उपाय

  • वजन पर काबू पाएं।
  • हरी सब्जियां, फल, ओट्स और साबुत अनाज खाएं।
  • डेली एक्सरसाइज करें।
  • शराब से दूरी बनाएं।
  • अगर आपको डायबिटीज या मोटापा है, तो साल में एक बार लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) या अल्ट्रासाउंड जरूर कराएं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल