24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

200 से ज्यादा HPV Types में कौन-से हैं सबसे घातक, American Cancer Society से जानें कौनसे हाई रिस्क प्रकार बढ़ा सकते हैं कैंसर का खतरा

High Risk HPV Types: 200 से ज्यादा तरह के होते हैं HPV वायरस, अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार जानिए कि कौन-से हाई-रिस्क प्रकार बढ़ा सकते हैं कैंसर का खतरा और कैसे करें बचाव!
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jul 24, 2026

High risk HPV types and cancer,HPV 16 and 18 cancer risks,HPV symptoms and prevention,

200 से ज्यादा तरह के होते हैं HPV वायरस- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

High Risk HPV Types In Hindi: HPV यानी ह्यूमन पैपिलोमावायरस इतना आम वायरस है कि किसी को पता भी नहीं चलता और यह उसके शरीर में चुपचाप पैर पसार लेता है। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की मानें तो HPV कोई एक-दो तरह का नहीं होता, बल्कि इसके 200 से भी ज्यादा अलग-अलग रूप (Types) होते हैं! अच्छी बात यह है कि इनमें से ज्यादातर तो बहुत मामूली होते हैं जो अपने आप ठीक हो जाते हैं। नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट के अनुसार, HPV के 12 ऐसे प्रकार (Types) हैं जो सबसे ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं जैसे HPV 16, 18, 31, 33, 35, 39, 45, 51, 52, 56, 58 और 59। लेकिन इनमें से भी दो नाम HPV 16 और HPV 18 सबसे ज्यादा जहरीले हैं, क्योंकि HPV से होने वाले ज्यादातर कैंसर के पीछे इन्हीं दोनों का हाथ होता है।

क्या है यह HPV वायरस और कैसे फैलता है?

HPV एक बहुत ही आम इंफेक्शन है जो एक इंसान से दूसरे इंसान में स्किन से स्किन टच होने (त्वचा के संपर्क) या शारीरिक संबंध बनाने से फैलता है। इसकी सबसे अजीब बात यह है कि जब यह किसी के शरीर में आता है, तो शुरू में कोई दर्द, बुखार या लक्षण नहीं दिखता। जाने-अनजाने में यह वायरस दूसरों तक पहुंच जाता है।

कम खतरे वाले HPV

अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के हिसाब से इस वायरस को दो ग्रुप में बांटा जाता है कम खतरे वाले और ज्यादा खतरे वाले। जो कम खतरे वाले HPV होते हैं (जैसे HPV 6 और HPV 11), उनसे कैंसर का डर तो नहीं होता, लेकिन ये शरीर पर जिद्दी मस्से (Warts) निकाल देते हैं। ये मस्से हाथों, पैरों, गले या प्राइवेट पार्ट्स के आसपास हो सकते हैं। इनसे कोई जान का खतरा नहीं होता, लेकिन ये दिखने में खराब लगते हैं और कभी-कभी इनमें खुजली या जलन होने लगती है।

कैंसर फैलाने वाले HPV प्रकार

रिसर्च में पाया गया है कि करीब 12 से 14 ऐसे प्रकार हैं जो शरीर की कोशिकाओं (Cells) को खराब करके कैंसर का कारण बनते हैं। इनमें से दो सबसे ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं, HPV 16, HPV 18। ये दोनों अकेले ही HPV से होने वाले लगभग सभी कैंसर मामलों के पीछे की मुख्य वजह होते हैं। जब ये खतरनाक वायरस सालों तक शरीर से बाहर नहीं निकल पाते, तो ये धीरे-धीरे अंदर की अच्छी कोशिकाओं को बिगाड़ने लगते हैं, जो बाद में कैंसर का रूप ले लेती हैं।

इनसे कौन-कौन से कैंसर हो सकते हैं?

  • सर्विकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर)।
  • गले और मुंह का कैंसर।
  • प्राइवेट पार्ट्स का कैंसर।

इससे बचने के उपाय?

  • HPV का टीका (Vaccine)।
  • समय-समय पर जांच (Pap Test / HPV Test)।
  • शारीरिक संबंध बनाते समय सुरक्षा का ध्यान रखें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।