23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Non-Melanoma Skin Cancer: त्वचा पर गांठ, पपड़ी या न भरने वाला घाव? एनएचएस से जानिए Non-Melanoma Skin Cancer के संकेत

Non-Melanoma Skin Cancer Cause: क्या आपकी त्वचा पर कोई पुराना घाव ठीक नहीं हो रहा? एनएचएस से जानें नॉन-मेलेनोमा स्किन कैंसर के मुख्य लक्षण और ये शरीर में कहां ज्यादा होता है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jul 23, 2026

skin cancer cause, non melanoma cancer cause, non melanoma cancer Symptoms

धूप में रहने की वजह से होने वाला त्वचा का कैंसर बहुत आम है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Non-Melanoma Skin Cancer Symptoms: हम अक्सर अपनी त्वचा पर किसी छोटे-मोटे दाने, लाल धब्बे या पपड़ी को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धूप में रहने की वजह से होने वाला त्वचा का कैंसर बहुत आम है? इसे डॉक्टरी भाषा में नॉन-मेलेनोमा स्किन कैंसर (Non-Melanoma Skin Cancer) कहते हैं। राहत की बात यह है कि समय रहते अगर इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो इसका इलाज बहुत आसान और सफल होता है। आइए हेल्थ सर्विस (NHS) की रिपोर्ट के आधार समझते हैं कि इसके लक्षण और बचाव के उपाय क्या हैं।

नॉन-मेलेनोमा स्किन कैंसर क्या होता है?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, यह त्वचा की ऊपरी परत में होने वाला कैंसर है। यह दो मुख्य प्रकार का होता है, बेसल सेल कार्सिनोमा (BCC) सबसे आम प्रकार है, जो बहुत धीरे-धीरे बढ़ता है। स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (SCC) भी काफी देखने को मिलता है। यह आम कैंसर (Melanoma) से अलग होता है और उतना खतरनाक नहीं माना जाता, लेकिन फिर भी इसका सही समय पर इलाज जरूरी है।

शरीर के किन हिस्सों पर यह ज्यादा होता है?

  • चेहरा, सिर और कान।
  • गर्दन और कंधे।
  • हाथ और हथेलियां।
  • पैर और पीठ।

त्वचा पर दिखने वाले मुख्य संकेत

  • न भरने वाला घाव या अल्सर।
  • गुलाबी या लाल रंग का दाना/गांठ।
  • खुरदरी या पपड़ीदार त्वचा।
  • घाव से खून बहना या खुजली होना।
  • चपटा लाल या भूरा धब्बा।

यह कैंसर किन वजहों से हो सकता है?

NHS के मुताबिक इसका सबसे बड़ा कारण सूरज की पराबैंगनी किरणें (UV Rays) हैं। इसके अलावा;

  • धूप में बहुत समय बिताना या सनबेड का इस्तेमाल करना।
  • उम्र बढ़ना (हालांकि यह किसी भी उम्र में हो सकता है)।
  • जिन लोगों की रंगत गोरी होती है या जो धूप में जल्दी झुलस जाते हैं।
  • अगर परिवार में या पहले कभी स्किन कैंसर की समस्या रही हो।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल