22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vitamin D Deficiency: बिना वजह फूलने लगती है सांस? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें कहीं यह विटामिन डी की कमी का संकेत तो नहीं

Vitamin D Deficiency Cause: क्लीवलैंड क्लिनिक के डॉक्टर्स के मुताबिक, आपके फेफड़ों की ताकत सीधे आपके शरीर के विटामिन डी लेवल से जुड़ी है। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन (NEJM) की रिसर्च से समझें सांस फूलने का विटामिन डी से क्या कनेक्शन है और इससे बचने के उपाय क्या हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jul 22, 2026

shortness of breath vitamin d deficiency,cleveland clinic vitamin d symptoms,vitamin d deficiency muscle weakness

आपके फेफड़ों की ताकत सीधे आपके शरीर के विटामिन डी लेवल से जुड़ी है।- प्रतीकात्मक तवसीर (Source- Freepik)

Vitamin D Deficiency Symptoms: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि थोड़ी सी सीढ़ियां चढ़ीं नहीं कि सांस फूलने लगी? या घर का कोई छोटा-मोटा काम किया और हांफने लगे? अक्सर हम-आप इसे फेफड़ों की दिक्कत, दिल की कमजोरी या बस मौसम की थकान मानकर छोड़ देते हैं।

लेकिन क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) और न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन (NEJM) की रिसर्च कुछ और ही इशारा कर रही है। इन रिपोर्टों की मानें तो अगर शरीर में विटामिन डी (Vitamin D) का लेवल गिर जाए, तो भी सांस फूलने की समस्या हो सकती है। आइए समझते हैं कि आपकी सांसों का विटामिन डी से क्या कनेक्शन है और इससे कैसे बचा जाए।

सांस फूलने का विटामिन डी से क्या कनेक्शन

हम में से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि विटामिन डी सिर्फ हड्डियों को मजबूत रखता है। पर ऐसा नहीं है! यह आपके फेफड़ों और सांस की नली को दुरुस्त रखने में भी बड़ा रोल निभाता है। विटामिन डी हमारी सीने की मसल्स को मजबूत बनाता है, जिससे फेफड़े आराम से फैलते-सिकुड़ते हैं। जब शरीर में इसकी कमी होती है, तो फेफड़ों को काम करने में ज्यादा जोर लगाना पड़ता है और सांस फूलने लगती है। यह आपके शरीर की इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को संभालता है। इसकी कमी से फेफड़ों में कफ जमना या बार-बार निमोनिया जैसी दिक्कतें घेर लेती हैं, जिससे सांस लेना भारी हो जाता है।

विटामिन डी कम होने पर शरीर और क्या-क्या इशारे देता है?

  • पूरी रात सोने के बाद भी ऐसा लगे कि शरीर में जान ही नहीं है।
  • पीठ, कमर या पैरों की नसों में हर वक्त मीठा-मीठा दर्द बना रहना।
  • थोड़ा सा मौसम बदला नहीं कि तुरंत जुकाम या गले में खराश हो जाना।
  • बिना किसी बात के चिड़चिड़ापन या उदासी महसूस होना।

किन लोगों को इसकी कमी ज्यादा होती है?

  • दिनभर घर या ऑफिस में रहने वाले लोग।
  • पूरी तरह ढके रहने वाले।
  • उम्रदराज और शाकाहारी लोग।

शरीर में विटामिन डी की कमी से बचने के उपाय?

  • रोज सुबह 15 से 20 मिनट हल्की धूप में बैठें।
  • अपनी रोज की डाइट में दूध, दही, पनीर और मशरूम शामिल करें।
  • अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो अंडे का पीला हिस्सा और मछली खा सकते हैं।
  • डॉक्टर के कहने पर विटामिन डी की गोलियां या सिरप लें।
  • फेफड़ों को मजबूत करने के लिए रोज सुबह थोड़ी देर पार्क में टहलें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।