22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Early Signs of Cancer: बिना वजह वजन घटना से लेकर लगातार थकान तक, जॉन हॉपकिंस मेडिसिन ने बताया ये 5 लक्षण हो सकते हैं कैंसर का संकेत

Early Warning Signs of Cancer: लगातार थकान और बिना वजह वजन घटना हो सकता है कैंसर का संकेत! जानिए जॉन हॉपकिंस मेडिसिन द्वारा बताए गए कैंसर के शुरुआती लक्षण।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jul 22, 2026

Early Warning Signs of Cancer ,Unexplained Weight Loss Cancer,Symptoms of Cancer You Shouldn't Ignore,

लगातार थकान और बिना वजह वजन घटना हो सकता है कैंसर का संकेत- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Gemini)

Early Warning Signs of Cancer Hindi: शरीर में जब भी कोई बीमारी पनपती है, तो हमारा शरीर हमें कुछ न कुछ इशारे जरूर देता है। जॉन हॉपकिंस मेडिसिन (Johns Hopkins Medicine) का कहना है कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी शुरुआत में बहुत ही आम दिखने वाले लक्षण देती है। वहीं दूसरी तरफ मेयो क्लिनिक के अनुसार, कैंसर विश्व में मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। अगर समय रहते इन लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो सही इलाज से स्थिति को बिगड़ने से बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं वो 5 बड़े लक्षण, जिन्हें आपको बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए।

1. बिना किसी वजह के अचानक वजन कम होना

अगर आप न तो कोई डाइटिंग कर रहे हैं और न ही जिम में पसीना बहा रहे हैं, फिर भी आपका वजन तेजी से गिर रहा है, तो यह चिंता की बात है। बिना किसी कोशिश के अचानक 4 से 5 किलो या उससे ज्यादा वजन कम हो जाना शरीर के अंदर किसी बड़ी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। कैंसर के सेल्स अक्सर शरीर की ऊर्जा का इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे वजन तेजी से घटने लगता है।

2. भरपूर नींद के बाद भी लगातार थकान महसूस होना

दिनभर काम करने के बाद थकान होना नॉर्मल है, लेकिन अगर आप पूरी नींद ले रहे हैं, अच्छा खाना खा रहे हैं और फिर भी हर समय सुस्ती और बेहद कमजोरी महसूस होती है, तो यह सामान्य थकान नहीं है। जब शरीर अंदर ही अंदर बीमारी से लड़ रहा होता है, तो इंसान को बिना काम किए भी हर वक्त थकावट महसूस होती है।

3. शरीर में कहीं भी गांठ या गिल्टी बनना

शरीर के किसी भी हिस्से में जैसे गले में, छाती (ब्रेस्ट) में, कांख (Underarms) में या पेट में अगर आपको कोई नई गांठ, गिल्टी या सूजन महसूस होती है, तो उसे दबाकर या नजरअंदाज करके न छोड़ें। हालांकि हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन इसकी समय पर जांच करवाना बेहद जरूरी है ताकि सच का पता चल सके।

4. त्वचा (Skin) में अचानक बदलाव दिखना

आपकी चमड़ी पर होने वाले बदलाव भी सेहत का हाल बयान करते हैं। अगर आपके शरीर पर मौजूद किसी तिल या मस्से का रंग, आकार या साइज अचानक बदलने लगे, या फिर त्वचा पर कोई ऐसा घाव हो जो हफ्तों बाद भी न भर रहा हो, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। इसके अलावा त्वचा का अचानक पीला पड़ना या बहुत ज्यादा काला पड़ना भी अंदरूनी समस्या की ओर इशारा करता है।

5. लंबे समय से दर्द रहना या पेट से जुड़ी समस्याएं

बिना किसी वजह के शरीर के किसी हिस्से में लगातार दर्द बना रहना और दवाओं से भी आराम न मिलना एक संकेत हो सकता है। इसी तरह अगर आपको लंबे समय से खाना पचाने में दिक्कत (अपच), निगलने में तकलीफ, या शौच (Bowel habits) के तरीके में लगातार बदलाव दिख रहा है, तो इसे मामूली गैस या पेट की खराबी मानकर टालें नहीं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल