22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Scrub Typhus: बारिश में बुखार को न करें नजरअंदाज! सीडीसी ने बताया कैसे छोटे से Chigger के काटने से हो सकती है यह बीमारी

Scrub Typhus Cause: बारिश के मौसम में बुखार को साधारण वायरल समझने की भूल न करें। CDC के अनुसार झाड़ियों में छिपा छोटा सा कीड़ा चिगर (Chigger) स्क्रब टाइफस नाम का बुखार फैला सकता है। जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jul 22, 2026

CDC Chigger Bite Fever,Monsoon Fever Causes,Eschar Mark Scrub Typhus,How to Prevent Chigger Bites,

झाड़ियों में छिपा छोटा सा कीड़ा चिगर स्क्रब टाइफस नाम का बुखार फैला सकता है।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Scrub Typhus Symptoms: बारिश का मौसम आते ही जगह-जगह पानी भरने लगता है और झाड़ियों व घास में कीड़े-मकोड़े बढ़ने लगते हैं। इस मौसम में अक्सर लोगों को लगता है कि बुखार होना सिर्फ डेंगू, मलेरिया या आम वायरल ही हो सकता है। लेकिन अमरीका की स्वास्थ्य एजेंसी CDC के अनुसार, बारिश के दिनों में एक बेहद छोटा कीड़ा, जिसे चिगर (Chigger) कहा जाता है, उसके काटने से स्क्रब टाइफस (Scrub Typhus) नाम का खतरनाक बुखार फैल सकता है। यह कीड़ा इतना छोटा होता है कि इसे नंगी आंखों से देखना बहुत मुश्किल है। अगर सही समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह बुखार शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इसके लक्षण और इससे बचने के तरीके।

चिगर क्या है और यह बीमारी कैसे फैलाता है?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, दुनिया भर में लाखों लोग हर साल स्क्रब टाइफस से बीमार पड़ते हैं। चिगर कोई बड़ा कीड़ा नहीं, बल्कि घुन (Mite) का एक बहुत छोटा बच्चा (Larva) होता है। यह नमी वाली जगहों, जैसे खेतों, झाड़ियों, लंबे पौधों और गीली घास में पाया जाता है। जब कोई व्यक्ति इन जगहों से गुजरता है, तो यह कीड़ा त्वचा पर चिपक जाता है और काट लेता है। इसके काटने के बाद शरीर में एक बैक्टीरिया फैलता है, जिससे स्क्रब टाइफस बीमारी होती है।

कैसे पहचानें इस बीमारी को?

चिगर के काटने के 1 से 2 हफ्ते के अंदर शरीर में ये लक्षण दिखने लगते हैं;

  • तेज बुखार, ठंड लगना और कंपकंपी छूटना।
  • सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द।
  • काटने की जगह पर काला निशान (Eschar)।
  • त्वचा पर लाल चकत्ते (Rash)।

चिगर और इस बीमारी से बचने के उपाय

  • झाड़ियों और गीली घास से दूरी बनाएं।
  • पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
  • कीट-रोधक (Insect Repellent) का इस्तेमाल करें।
  • बाहर से आते ही नहाएं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।