29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साबुन, क्रीम या ज्वेलरी लगने के बाद त्वचा पर खुजली और लाल चकत्ते पड़ते हैं? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकती Contact Dermatitis

Contact Dermatitis Cause: साबुन, क्रीम या ज्वेलरी पहनने के बाद त्वचा पर खुजली और लाल चकत्ते क्यों होते हैं? मेयो क्लिनिक और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस के लक्षण, कारण और इससे बचाव के उपाय।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nidhi Yadav

•

Updated: 29 Oct 2026, 8:40 AM IST

Red itchy rash and skin irritation on hand caused by contact dermatitis from jewelry or soap

साबुन, क्रीम या ज्वेलरी के इस्तेमाल के बाद होने वाली त्वचा की एलर्जी (कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस) के कारण लाल चकत्ते और खुजली की समस्या हो सकती है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- freepik)

Contact Dermatitis Prevention: क्या आपने ध्यान दिया है कि कोई नई क्रीम लगाने, नया साबुन इस्तेमाल करने या आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनने के कुछ ही घंटों या दिनों बाद आपकी त्वचा पर खुजली, जलन और लाल चकत्ते उभर आते हैं? क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, यह आम एलर्जी या मामूली रैशेज नहीं, बल्कि कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस (Contact Dermatitis) का संकेत हो सकता है। यह त्वचा से जुड़ी एक आम समस्या है, जो किसी बाहरी चीज के सीधे संपर्क में आने से होती है। आइए जानते हैं कि यह समस्या क्यों होती है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है।

कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस क्या है और क्यों होती है?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, जब हमारी त्वचा किसी ऐसी चीज के संपर्क में आती है जो उसे नुकसान पहुंचाती है या इम्यून सिस्टम में रिएक्शन पैदा करती है, तो त्वचा की ऊपरी सुरक्षात्मक परत छिल या कमजोर हो जाती है। यह मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है;

  • इरिटेंट कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस (Irritant Contact Dermatitis)- यह सबसे आम प्रकार है। जब कड़े साबुन, डिटर्जेंट, ब्लीच, हैंड सैनिटाइज़र या बार-बार पानी के इस्तेमाल से त्वचा की नेचुरल लेयर खराब हो जाती है, तब यह समस्या होती है।
  • एलर्जिक कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस (Allergic Contact Dermatitis)- इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम किसी खास पदार्थ (एलर्जी पैदा करने वाली चीज) पर प्रतिक्रिया देता है। जैसे-घड़ियों या आर्टिफिशियल ज्वेलरी में मौजूद निकेल, परफ्यूम, हेयर डाई, कॉस्मेटिक्स या कुछ खास पौधे।

कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस के लक्षण कैसे पहचानें?

  • त्वचा पर तेज खुजली और जलन महसूस होना।
  • लाल रंग के चकत्ते या छोटे-छोटे दाने उभरना।
  • त्वचा का बहुत ज्यादा सूखा, पपड़ीदार या फटना।
  • गंभीर मामलों में छाले होना और उनसे पानी रिसना या सूजन आना।

Contact Dermatitis से बचाव के लिए कौनसे उपाय अपना सकते हैं?

  • यदि आपको शक है कि त्वचा किसी इर्रिटेंट या पौधे के संपर्क में आई है, तो तुरंत ताजे पानी और माइल्ड, खुशबू रहित साबुन से धो लें।
  • त्वचा की खोई हुई नमी लौटाने के लिए दिन में कई बार अच्छी क्वालिटी का हाइपोएलर्जेनिक मॉइचराइजर या पेट्रोलियम जेली लगाएं।
  • बार-बार खुजली करने से त्वचा पर इन्फेक्शन (संक्रमण) का खतरा बढ़ सकता है।
  • आर्टिफिशियल ज्वेलरी से एलर्जी है, तो हमेशा सर्जिकल स्टील, टिटियन या शुद्ध सोने-चांदी की बनी चीजों का ही इस्तेमाल करें।

यदि रैशेज बहुत ज्यादा फैल जाएं, चेहरे या आंखों के आस-पास हों, रात में सोने में दिक्कत हो या त्वचा से मवाद निकलने लगे, तो तुरंत किसी स्किन स्पेशलिस्ट (डर्मेटोलॉजिस्ट) से संपर्क करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल