29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खट्टी डकार और गले में जलन भी हो सकता है कैंसर का लक्षण, जानें Esophageal Cancer के बारें में जरुरी बातें

Esophageal Cancer Cause: खट्टी डकार और गले की जलन को मामूली एसिडिटी न समझें! यह एसोफेजियल कैंसर (Esophageal Cancer) का संकेत हो सकता है। मेयो क्लिनिक और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें इसके शुरुआती लक्षण, कारण और बचाव के उपाय।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nidhi Yadav

•

Updated: 29 Oct 2026, 10:10 AM IST

खट्टी डकार और गले में जलन को न करें नजरअंदाज, यह फूड पाइप (Esophageal Cancer) के लक्षण हो सकते हैं

लगातार रहने वाली खट्टी डकार और गले की जलन को सामान्य एसिडिटी न समझें, यह एसोफेजियल कैंसर (फूड पाइप का कैंसर) का शुरुआती संकेत भी हो सकता है-प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- freepik)

Esophageal Cancer: रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज कर देते हैं। खासकर जब बात पेट और पाचन की हो, तो गैस, एसिडिटी या खट्टी डकार को बहुत आम मान लिया जाता है। लोग सोचते हैं कि तला-भुखा या मसालेदार खाने से ऐसा हो रहा होगा और एंटासिड खाकर बात टाल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही मामूली सी लगने वाली खट्टी डकार और गले की जलन कई बार शरीर के अंदर पनप रही एक गंभीर बीमारी का शुरुआती इशारा हो सकती है? इसे एसोफेजियल कैंसर (Esophageal Cancer) यानी फूड पाइप (भोजन नली) का कैंसर कहा जाता है। मेयो क्लिनिक और क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, Esophageal Cancer शुरुआती दौर में कोई बड़े या स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाता है। यही वजह है कि लोग इसे सामान्य एसिडिटी समझकर गलती कर बैठते हैं। आइए जानते हैं कि यह समस्या क्या है और इसके कौन-से लक्षण हैं जिन पर समय रहते ध्यान देना बेहद जरूरी है।

क्या है एसोफेजियल कैंसर?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, एसोफेजियल कैंसर उस लंबी मस्कुलर नली (एसोफेगस) को प्रभावित करता है जो हमारे गले को पेट से जोड़ती है। हम जो भी खाना या पानी निगलते हैं, वह इसी नली के जरिए पेट तक पहुंचता है। जब इस नली की अंदरूनी दीवारों की कोशिकाओं में असामान्य रूप से बिना नियंत्रण के बढ़ोतरी होने लगती है, तो वे ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। यह कैंसर मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है, एडेनोकार्सिनोमा (जो आमतौर पर लोअर एसोफेगस में होता है) और स्क्वॉमस सेल कार्सिनोमा (जो एसोफेगस के ऊपरी और मध्य हिस्से में होता है)। लंबे समय तक रहने वाली एसिडिटी (GERD) इसके खतरे को काफी ज्यादा बढ़ा देती है।

गले में जलन और खट्टी डकार का कैंसर से क्या है कनेक्शन?

जब किसी व्यक्ति को क्रोनिक एसिड रिफ्लक्स या जीईआरडी (GERD) की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो पेट का एसिड बार-बार ऊपर फूड पाइप में आता रहता है। इससे फूड पाइप की अंदरूनी परत लगातार जलती और छिलती रहती है, जिसे बैरेट एसोफेगस (Barrett's Esophagus) कहा जाता है। मेयो क्लिनिक की रिपोर्ट बताती है कि यह स्थिति आगे चलकर कैंसर सेल्स में बदल सकती है। इसलिए, यदि आपको लगातार खट्टी डकारें आ रही हैं और सीने या गले में तेज जलन बनी रहती है, तो इसे सिर्फ गैस मानकर टालें नहीं, बल्कि डॉक्टर से इसकी पूरी जांच कराएं।

किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

  • खाना निगलने में कठिनाई (Dysphagia)।
  • छाती में दर्द, दबाव या जलन होना।
  • अचानक वजन कम होना।
  • खांसी या आवाज बैठना।
  • बदहजमी का लगातार बिगड़ना।

किन लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है?

  • धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करना।
  • बहुत अधिक मात्रा में शराब पीना।
  • लंबे समय तक गंभीर एसिड रिफ्लक्स (GERD) की समस्या रहना।
  • बहुत ज्यादा गर्म तरल पदार्थों का नियमित सेवन करना।
  • मोटापे से ग्रस्त होना या डाइट में ताजे फल-सब्जियों की कमी होना।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल