scriptउम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए नॉर्मल ब्लड शुगर जानें कितना शुगर माना जाता है खतरनाक | Normal Blood Sugar Level Age Wise | Patrika News
स्वास्थ्य

उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए नॉर्मल ब्लड शुगर जानें कितना शुगर माना जाता है खतरनाक

आजकल कुछ बीमारियां आम हो गई हैं जैसे डायबिटीज । आज के समय में असंतुलित खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण लोगों में कई तरह की बीमारियां और समस्याएं हो रही हैं। खानपान में असंतुलन और खराब जीवनशैली की वजह से डायबिटीज की समस्या तेजी से लोगों में हो रही है। डायबिटीज की बीमारी में ब्लड शुगर का लेवल असंतुलित हो जाता है। शुगर या डायबिटीज की बीमारी बुजुर्गों की बीमारी मानी जाती थी लेकिन आज के समय में यह समस्या कम उम्र के लोगों में भी तेजी से बढ़ रही है।

Dec 16, 2021 / 02:33 pm

MD IMRAN AHMAD

Normal Blood Sugar Level Age Wise

Normal Blood Sugar Level Age Wise

नई दिल्ली : कम उम्र में डायबिटीज या शुगर की बीमारी खानपान में असंतुलन और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण हो रही है। शरीर में ब्लड शुगर का स्तर घटने या बढ़ने से आप डायबिटीज की समस्या के शिकार हो सकते हैं। ब्लड शुगर या ब्लड ग्लूकोज शरीर में एनर्जी का प्रमुख स्रोत माना जाता है। कुछ कारणों से जब आपके शरीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है तो इसकी वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि किस उम्र में ब्लड शुगर का स्तर कितना होना चाहिए आइये एक्सपर्ट से जानते हैं शरीर में उम्र के अनुसार नॉर्मल ब्लड शुगर कितना होता है।
शरीर में उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए ब्लड शुगर

शरीर में ब्लड शुगर का स्तर असंतुलित होने के कई कारण होते हैं। कई मामलों में खाली पेट रहने की वजह से भी ब्लड शुगर लेवल घट या बढ़ सकता है। इसके अलावा आपका खानपान और आपकी जीवनशैली भी इसके लिए प्रमुख कारण बनती है। एक्सपर्ट के मुताबिक ब्लड शुगर चेक करने का सबसे सही समय तब होता है जब व्यक्ति ने लगभग 8 घंटे से अधिक समय से कुछ खाया न हो। इसलिए सुबह के समय खाली पेट होने पर ब्लड शुगर चेक करना अच्छा माना जाता है। शरीर में नॉर्मल ब्लड शुगर की मात्रा 90 से 100 mg/dL के बीच होती है लेकिन जब आप कुछ खा चुके होते हैं या चेक करने के दो घंटे पहले भोजन कर चुके होते हैं तो इसका स्तर बढ़कर 140 mg/dl हो सकता है। ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर शरीर में डायबिटीज की समस्या हो जाती है। लेकिन हर व्यक्ति में उम्र और स्वास्थ्य से जुड़ी स्थिति के कारण ब्लड शुगर का स्तर घट या बढ़ सकता है।
कितना होता है नॉर्मल ब्लड शुगर
बिना डायबिटीज व शुगर वाले लोगों के शरीर में शुगर का स्तर

सुबह खाली पेट – 100 mg/dl से कम
खाने के 2 घंटे के बाद – 140 mg/dl
डायबिटीज व शुगर की समस्या वाले लोगों में ब्लड शुगर का स्तर
सुबह खाली पेट – 70 से 130 mg/dl
खाने के 2 घंटे बाद – 180 mg/dl से कम

उम्र के हिसाब से ब्लड शुगर लेवल
40 साल की उम्र के बाद शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बदलने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार लोगों में स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियों के कारण भी शरीर का ब्लूस शुगर लेवल कम या ज्यादा हो सकता है। बॉडी मास इंडेक्स की वजह भी शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कम या ज्यादा हो सकता है।
6 साल से 12 साल की उम्र में ब्लड शुगर लेवल

फास्टिंग शुगर – 80 से 180 mg/dl
पोस्ट प्रैंडियल शुगर – 140 mg/dL
रात में खाने के बाद – 100 से 180 mg/dl
13 साल से 19 साल की उम्र में ब्लड शुगर लेवल
फास्टिंग ब्लड शुगर – 70 से 150 mg/dl
पोस्ट प्रैंडियल ब्लड शुगर – 140 mg/dl
रात में खाने के बाद – 90 से 150 mg/dl

20 साल से 26 साल की उम्र में ब्लड शुगर लेवल
फास्टिंग ब्लड शुगर – 100 से 180 mg/dl
पोस्ट प्रैंडियल ब्लड शुगर – 180 mg/dl mg/dl
रात में खाने के बाद – 100 से 140 mg/dl
27 साल से 32 साल की उम्र में ब्लड शुगर लेवल
फास्टिंग ब्लड शुगर -100 mg/dL
पोस्ट प्रैंडियल ब्लड शुगर – 90 से 110 mg/dl mg/dl
रात में खाने के बाद – 100 से 140 mg/dl mg/dl

33 से 40 साल की उम्र में ब्लड शुगर लेवल
फास्टिंग ब्लड शुगर – 140 mg/dl से कम
पोस्ट प्रैंडियल ब्लड शुगर – 160 mg/dl से कम
रात में खाने के बाद – 90-150 mg/dl

40 से 50 साल की उम्र में ब्लड शुगर लेवल
फास्टिंग ब्लड शुगर – 90 से 130 mg/dL
पोस्ट प्रैंडियल ब्लड शुगर – 140 mg/dl से कम
रात में खाने के बाद – 150 mg/dl


50 से 60 साल की उम्र में ब्लड शुगर लेवल
फास्टिंग ब्लड शुगर – 90 से 130 mg/dL
पोस्ट प्रैंडियल ब्लड शुगर – 140 mg/dl से कम
रात में खाने के बाद – 150 mg/dL से कम

ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के टिप्स
शरीर में ब्लड शुगर या ग्लूकोज को कंट्रोल में रखने के लिए आपको खानपान और जीवनशैली में बदलाव करना चाहिए। यह एक लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई समस्या है और आप अपने लाइफस्टाइल को बदलकर ही इससे छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप अच्छे और पोषक आहार का सेवन करते हैं तो इसकी सहायता से आप अपने वजन को भी कंट्रोल में रख सकते हैं। आज के समय में डायबिटीज या हाई ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे ज्यादातर व्यक्तियों में ब्लड शुगर का स्तर अनियंत्रित होने का कारण खानपान और जीवनशैली माना जाता है।
blood-sugar-age_inside2.jpg

Home / Health / उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए नॉर्मल ब्लड शुगर जानें कितना शुगर माना जाता है खतरनाक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो