scriptसर्दी में मूंगफली खाना एनर्जी से भरपूर | peanut is good to eat in winters, healthy for heart | Patrika News
डाइट फिटनेस

सर्दी में मूंगफली खाना एनर्जी से भरपूर

मूंगफली में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते हैं और खून की कमी को दूर करते हैं।

जयपुरNov 24, 2018 / 05:36 pm

Hemant Pandey

peanut is good in winters

सर्दी में मूंगफली खाना सेहत के लिए फायदेमंद

मूंगफली में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते हैं और खून की कमी को दूर करते हैं। जिनको एनीमिया यानी खून की कमी वाली बीमारी है उनको नियमित मूंगफली खानी चाहिए। इसलिए इसे गरीबों का बादाम भी कहते हैं। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है। गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के लिए अच्छा होता है। इससे बच्चे का शरीर और दिमाग दोनों ही विकसित होता है। डॉक्टरी सलाह पर मूंगफली को रात में भिंगों दें और सुबह कच्चे या हल्का भूनकर खाएं। इससे भी लाभ होता है। हार्ट यानी हृदय से जुड़ी बीमारियां में भी बचाव होता है। बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए मूंगफली खाना फायदेमंद है। मूंगफली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के असर जैसे चेहरे पर झुर्रियों को रोकते हैं। इसमें कैल्शियम और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। बढते बच्चों के विकास के लिए भी कैल्शियम की जरूरत पडती है। बच्चों को भी नियमित मूंगपफली खाने को देना चाहिए। इसके साथ ही हर उम्र के लोग व महिलाओं को सर्दी में 100 ग्राम मूंगफली खाना फायदेमंद होता है।

पोषक तत्त्व :

100 ग्राम मूंगफली में मौजद तत्त्व- प्रोटीन- 25.3 ग्राम, फैट्स- 40.1 ग्राम, मिनरल्स- 2.4 ग्राम, फाइबर- 3.1 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट- 26.1 ग्राम, ऊर्जा- 567 कैलोरी, कैल्शियम, 90 मिग्रा, फॉस्फोरस 350 मिग्रा, आयरन-2.5 मिग्रा, कैरोटीन- 37 मिग्रा, थाइमिन- 0.90 मिग्रा, फोलिक एसिड-20 मिग्रा।

इस्तेमाल का तरीका:

आजकल कच्ची मूंगफली आ रही है। इसको उबालकर खा सकते हैं। इसके साथ ही बालू में भूनी हुई मूंगफली को गुड़ के साथ खाना लाभकारी होता है। गुड़ खाने से खून की कमी दूर होती है। मूंगफली को पोहा, हलवा, उत्पम आदि में भी मिलाकर खा सकते हैं। गुड़ में बनी चिक्की या गजक भी खा सकते हैं। कई बार मूंगफली को भिंगोकर भी खाया जाता है। रात में मूंगफली को भिंगो दें और सुबह खाएं। इससे शरीर को मजबूती मिलती है।

Home / Health / Diet Fitness / सर्दी में मूंगफली खाना एनर्जी से भरपूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो