स्वास्थ्य

Jaggery Side Effects: गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है हानिकारक, कई समस्याओं को दे सकता है जन्म

Jaggery Side Effects: गुड़ का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ठीक ऐसे ही, गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
 

नई दिल्लीMay 08, 2022 / 01:00 pm

Roshni Jaiswal

Side effects of eating too much Jaggery in Hindi

Jaggery Side Effects: गुड़ का सेवन करना सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक होता है। लेकिन गर्मियों के मौसम में गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है, जो शरीर में गर्मी को पैदा कर सकती है। इसलिए जरूरत से ज्यादा गुड़ का सेवन करना आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन करने से सूजन की समस्या हो सकती है। साथ ही इसका सेवन करने से वजन भी तेजी से बढ़ता है और पाचन से जुड़ी समस्या और नाक से खून आने की दिक्कत भी हो सकती है। इसलिए गुड़ का सेवन सीमित मात्रा में करें। तो आइए जानते हैं गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन करने से होने वाले नुकसान के बारे में
गुड़ खाने के नुकसान

1. वजन कम करने में समस्या हो सकती
अगर आप वजन कम करने के लिए डाइट ले रहे हैं, तो आप गुड़ का सेवन करने से बचें। क्योंकि गुड़ का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ता है। गुड़ के अंदर कार्ब्स और शुगर मौजूद होते है जो वजन को तेजी से बढ़ाते हैं। इसलिए अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो गुड़ का सेवन सीमित मात्रा में करें।
यह भी पढ़े: जानें सेहत को फायदा ही नहीं, नुकसान भी पहुंचा सकता है, लौंग
2. नाक से खून आने की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में गुड़ का सेवन करने से नाक से खून आने की समस्या हो सकती है। क्योंकि गुड़ तासीर गर्म होती है, जिस वजह से गर्मी के मौसम में इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी पैदा हो जाती है। जिसकी वजह से नाक से खून निकलने लगता है। इसलिए गर्मी के मौसम में गुड़ का सेवन सीमित मात्रा में करें।
3. सूजन की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में गुड़ का सेवन करने से सूजन की समस्या हो सकती है। क्योंकि गुड़ में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिसकी वजह से सूजन की समस्या पैदा हो सकती है। अगर आपको अर्थराइटिस जैसी समस्या है तो आपको गुड़ से दूरी बना लेनी चाहिए।
यह भी पढ़े: ज्यादा किशमिश खाने की आदत बना सकती है बीमार, जानिए इसके साइड इफेक्ट्स
4. पेट से जुड़ी समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में गुड़ का सेवन करने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है। जिसकी वजह से पेट में गर्मी पैदा हो सकती है, जो पेट की कई समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए गुड़ का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। ताकि पेट से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सके।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Home / Health / Jaggery Side Effects: गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है हानिकारक, कई समस्याओं को दे सकता है जन्म

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.