4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raisins Side Effects: ज्यादा किशमिश खाने की आदत बना सकती है बीमार, जानिए इसके साइड इफेक्ट्स

Raisins Side Effects: किशमिश का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। लेकिन जरुरत से ज्यादा किशमिश का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा मात्रा में किशमिश का सेवन करने से डायरिया, उल्टी, बुखार और गैस जैसी समस्या हो उत्पन्न सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 7 May 2022, 11:53 AM IST

Raisins Side Effects: ज्यादा किशमिश खाने की आदत बना सकती है बीमार, जानिए इसके साइड इफेक्ट्स

Side effects of eating too much Raisins in Hindi

Raisins Side Effects: किशमिश का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते है। क्योंकि किशमिश में कैल्शियम, फाइबर, आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन किसी भी चीज का जरुरत से ज्यादा सेवन किया जाता है, तो वह सेहत को नुकसान पहुंचा सकते है। इसलिए किशमिश का सेवन भी अधिक मात्रा में किया जाता है, तो ये आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकते है। इसलिए आप किशमिश का सेवन सीमित मात्रा में करें। तो आइए जानते है अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करने से होने वाले नुकसान के बारे में

किशमिश खाने के नुकसान

1. वजन कम करने में नुकसानदायक
अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करने से वजन बढ़ने लगती है। क्योंकि किशमिश में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो वजन को बढ़ा सकते हैं। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते है, तो किशमिश का सेवन करने से बचें।
यह भी पढ़े: नारियल का सिरका से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

2. एलर्जी की समस्या हो सकती
किशमिश का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। क्योंकि पहली बार किशमिश खाने से स्किन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके सेवन से स्किन में खुजली और रैसेज भी हो सकते है। इसलिए किशमिश का सेवन करने से बचें।

3. पेट और सांस की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करने से पेट की समस्या हो सकती है। ज्यादा किशमिश का सेवन करने से उल्टी, डायरिया और बुखार जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही सांस लेने की समस्या भी हो सकती है। ज्यादा मात्रा में किशमिश खाने से सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है। इसलिए किशमिश का सेवन सीमित मात्रा में करें।
यह भी पढ़े: अधिक मात्रा में मखाना का सेवन करना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है, जानें इसके नुकसान

4. लिवर के लिए नुकसानदायक
जरुरत से ज्यादा किशमिश का सेवन करना लिवर को नुकसान पंहुचा सकता है। क्योंकि किशमिश में ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा अधिक होती है, जो फैटी लिवर व अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप किशमिश का ज्यादा सेवन करने से बचें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।