
मोर्टन न्यूरोमा में पैर की उंगलियों के बीच की नस मोटी हो जाती है, जिससे पंजे में दर्द, जलन और झनझनाहट महसूस हो सकती है-प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Chatgpt)
Morton's Neuroma: सुबह-सुबह बिस्तर से उठकर जैसे ही जमीन पर कदम रखते हैं, या थोड़ा सा भी चलते हैं, तो ऐसा लगता है कि जूते के अंदर या पैर की उंगलियों के बीच कोई कंकड़ चुभ रहा है। आप परेशान होकर जूता उतारकर देखते हैं, पर अंदर कुछ नहीं निकलता। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो इसे मामूली थकान या नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल मत कीजिए। मेडिकल भाषा में इसे 'मॉर्टन न्यूरोमा' (Morton's Neuroma) कहा जाता है। आइए समझते हैं कि आखिर ये क्या है और क्यों होती है।
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, यह कोई कैंसर या ट्यूमर नहीं है। यह हमारे पैरों की नसों की दिक्कत है। पैर की उंगलियों (खासकर तीसरी और चौथी उंगली के बीच) के पास से जो नसें गुजरती हैं, उन पर जब लगातार दबाव पड़ता है, तो वे सूज जाती हैं और मोटी होने लगती हैं। मेयो क्लिनिक की रिपोर्ट बताती हैं कि ऐसा होने के पीछे ये मुख्य वजहें होती हैं;
शरीर हमें हर छोटी-बड़ी तकलीफ के जरिए संकेत देता है। अगर पैदल चलते वक्त आपको बार-बार ऐसा महसूस हो रहा है कि जूते में कोई कंकड़ चुभ रहा है, तो उसे सिर्फ अनदेखा करके काम चलाते रहना समझदारी नहीं है। शुरुआती स्तर पर सही जूतों का चुनाव, आराम और थोड़ी सी सावधानी इस दर्द से पूरी राहत दिला सकती है। लेकिन अगर यह दर्द लगातार बढ़ रहा है, तो बिना देर किए किसी डॉक्टर या फुट स्पेशलिस्ट से मिलें, ताकि समय रहते नसों के इस खिंचाव को ठीक किया जा सके। सेहत से जुड़ी छोटी सी लापरवाही कल को बड़ी परेशानी बन सकती है, इसलिए अपने पैरों की सुनें और उनका ख्याल रखें।
Updated on:
4 Nov 2026, 10:58 AM IST
Published on:
4 Nov 2026, 10:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.