WebMD के मुताबिक, यह नाम भले ही डरावना लगे और सुनने में किसी हॉरर फिल्म जैसा लगे, लेकिन सच यह है कि इसमें किसी तरह का फिजिकल ब्लास्ट या दर्द नहीं होता। यह एक तरह का 'पैरासोम्निया' (Parasomnia) यानी नींद से जुड़ा विकार है। जब आप जागने की अवस्था से गहरी नींद में उतर रहे होते हैं (या नींद से उठ रहे होते हैं), तो हमारे दिमाग के न्यूरॉन्स और नर्व्स जो शरीर को शांत और सुलाने की प्रक्रिया में होते हैं, वे अचानक आपस में उलझ जाते हैं। दिमाग का जो हिस्सा आवाज को प्रोसेस करता है, वहां अचानक से न्यूरॉन्स की एक साथ बहुत तेज एक्टिविटी (Firing) हो जाती है। दिमाग इसे किसी बाहरी धमाके या तेज आवाज के रूप में समझ बैठता है, जबकि असलियत में यह सिर्फ नसों का एक भ्रम होता है।