
दिवाली के जहरीले धुएं और प्रदूषण से त्वचा और बालों को बचाने के लिए सही स्किन केयर रूटीन अपनाना बेहद जरूरी है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Chatgpt)
Diwali Skin Care: दीवाली का नाम आते ही मन में दीयों की चमक, मिठाइयों की खुशबू और अपनों के साथ की यादें ताजा हो जाती हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से दिवाली का यह पावन त्योहार अपने साथ एक कड़वी सच्चाई लेकर आता है खतरनाक स्तर पर पहुंचता एयर पॉल्यूशन (वायु प्रदूषण)। आतिशबाजी, पराली का धुआं और मौसम में बदलाव मिलकर हवा को इतना जहरीला बना देते हैं कि सांस लेना तो दूर, हमारी त्वचा और बाल भी बुरी तरह हांफने लगते हैं। प्रदूषण की वजह से अचानक गंभीर स्किन एलर्जी, खुजली या आंखों और चेहरे पर जलन की शिकायत होती है। हवा में मौजूद ये बारीक कण (PM2.5 और टॉक्सिक केमिकल्स) आपकी त्वचा की नेचुरल बैरियर लेयर को तोड़ देते हैं। इससे समय से पहले झुर्रियां आना, एक्जिमा, बालों का झड़ना और रूखापन आम हो जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिवाली आप अपनी स्किन और बालों की हिफाजत कैसे कर सकते हैं।
द अमेरिकन जर्नल ऑफ मैनेज्ड केयर के मुताबिक, त्वचा हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है और खुले में रहने के कारण यह सीधे जहरीली हवा के संपर्क में आती है। प्रदूषण के सूक्ष्म कण रोमछिद्रों (Pores) में जमा हो जाते हैं, जिससे पिंपल्स, एलर्जी और डलनेस बढ़ने लगती है। इससे निपटने के लिए अपनाएं ये जरूरी कदम;
पॉलिश जर्नल ऑफ एनवायरमेंटल स्टडीज के अनुसार, बालों का हाल भी त्वचा से अलग नहीं होता। हवा में तैरते कार्बन के कण और धूल सीधे बालों की जड़ों और स्कैल्प पर चिपक जाते हैं, जिससे बाल बेजान, फ्रिज़ी होकर टूटने लगते हैं। इस दिवाली अपने बालों को यूं बचाएं;
सिर्फ बाहरी क्रीम और लोशन लगाने से बात नहीं बनेगी। जब तक आप अंदर से मजबूत नहीं होंगे, स्किन और बालों पर पॉल्यूशन का असर दिखता रहेगा।ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ताकि शरीर के टॉक्सिन्स यूरिन के रास्ते बाहर निकल सकें। दिन में एक या दो कप ग्रीन टी पिएं, जो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और पॉल्यूशन से लड़ने में शरीर की मदद करती है। पपीता, गाजर, चुकंदर और अनार जैसे फल खाएं जिनमें विटामिन-सी और ई प्रचुर मात्रा में हो। ये विटामिन्स त्वचा की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स (नुकसानदेह कणों) के असर से बचाते हैं। अगर संभव हो, तो घर के अंदर स्नेक प्लांट या अरेका palma जैसे पौधे लगाएं जो हवा को नेचुरल तरीके से साफ करते हैं।
Published on:
4 Nov 2026, 10:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.