29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या नाखून के किनारे सूजन, दर्द या पस हो रही है? हो सकते हैं Paronychia के शुरुआती संकेत, Cleveland Clinic से जानिए लक्षण

Nail Infection Symptoms: Cleveland Clinic, NCBI और Medscape के अनुसार नाखून के किनारे सूजन, दर्द या पस Paronychia का संकेत हो सकती है। जानें इसके लक्षण, कारण, इलाज और बचाव।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Jun 29, 2026

Paronychia Nail Infection Nail Infection Symptoms Paronychia Symptoms in Hindi

Paronychia के लक्षण, नाखून के आसपास संक्रमण और सूजन की जानकारी (photo- freepik)

Paronychia Symptoms: सब्जी काटते समय हल्की-सी चोट लग गई, नाखून के पास की त्वचा उखड़ गई, या फिर मैनीक्योर के बाद उंगली के किनारे हल्की सूजन आ गई। ऐसी छोटी-छोटी बातों को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर कुछ दिनों बाद उसी जगह लालपन बढ़ने लगे, दर्द होने लगे या पस निकलने लगे, तो यह सिर्फ मामूली जख्म नहीं भी हो सकता।

Cleveland Clinic के अनुसार, यह Paronychia नाम का संक्रमण हो सकता है। यह नाखून के आसपास की त्वचा में होने वाला संक्रमण है, जो समय पर इलाज न मिलने पर ज्यादा दर्दनाक हो सकता है।

आखिर Paronychia होता क्या है?

Paronychia नाखून के चारों ओर मौजूद त्वचा का संक्रमण है। यह अचानक भी हो सकता है और धीरे-धीरे भी विकसित हो सकता है। Cleveland Clinic बताता है कि जब नाखून के आसपास की त्वचा कट जाती है या उसमें छोटा-सा घाव बन जाता है, तो बैक्टीरिया या फंगस वहां आसानी से प्रवेश कर सकते हैं। इसके बाद सूजन, लालपन और दर्द शुरू हो जाता है।

शुरुआती संकेत जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

शुरुआत में यह समस्या बहुत सामान्य लग सकती है, लेकिन शरीर कुछ संकेत जरूर देता है।

  • नाखून के किनारे लालपन आना
  • हल्की सूजन महसूस होना
  • छूने पर दर्द होना
  • उंगली में धड़कन जैसा दर्द
  • पस बनना या पीला तरल निकलना
  • नाखून के आसपास की त्वचा का गर्म महसूस होना

अगर संक्रमण बढ़ जाए, तो उंगली का सामान्य काम करना भी मुश्किल हो सकता है।

किन लोगों में ज्यादा होता है खतरा?

NCBI (StatPearls) के अनुसार, Paronychia किसी को भी हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों में इसका खतरा ज्यादा रहता है।जैसे-

  • बार-बार बर्तन या कपड़े धोने वाले लोग
  • लंबे समय तक पानी में काम करने वाले
  • नाखून चबाने की आदत वाले लोग
  • नाखून के आसपास की त्वचा खींचने वाले
  • बार-बार मैनीक्योर करवाने वाले
  • डायबिटीज या कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले मरीज

त्वचा की सुरक्षा परत बार-बार टूटने से संक्रमण का रास्ता आसान हो जाता है।

इलाज में देरी क्यों नहीं करनी चाहिए?

Medscape के अनुसार, शुरुआती अवस्था में इलाज मिलने पर Paronychia आसानी से ठीक हो सकता है। लेकिन अगर संक्रमण बढ़कर पस बना दे, तो डॉक्टर को पस निकालने की जरूरत पड़ सकती है। कुछ मामलों में एंटीबायोटिक या एंटीफंगल दवा भी दी जाती है। इसलिए घर पर ब्लेड, सुई या नुकीली चीज से पस निकालने की कोशिश बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। इससे संक्रमण और फैल सकता है।

कब तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए?

  • दर्द लगातार बढ़ रहा हो।
  • पस निकल रही हो।
  • सूजन पूरे नाखून तक फैल गई हो।
  • उंगली हिलाने में परेशानी हो।
  • बुखार भी आने लगे।
  • डायबिटीज होने के बावजूद संक्रमण ठीक न हो।

ऐसी स्थिति में खुद इलाज करने के बजाय डॉक्टर से जांच कराना ज्यादा सुरक्षित रहता है।

Paronychia से बचने के आसान तरीके

  • कुछ छोटी आदतें इस संक्रमण के खतरे को काफी कम कर सकती हैं।
  • नाखून चबाने की आदत छोड़ें।
  • नाखून के आसपास की त्वचा को न खींचें।
  • मैनीक्योर के दौरान क्यूटिकल को जरूरत से ज्यादा न काटें।
  • लंबे समय तक पानी में काम करना पड़े, तो दस्ताने पहनें।
  • हाथों और नाखूनों को साफ और सूखा रखें।
  • छोटी-सी चोट या कट लगने पर उसे साफ करके सूखा रखें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल