
उंगली भी मुड़ने के बाद सीधी होने में अटकती है या कट-कट की आवाज आती है ये ट्रिगर फिंगर (Trigger Finger) का लक्षण हो सकता हो।-प्रतीकात्मक तस्वीर (source- freepik)
Trigger Finger Symptoms: सुबह सोकर उठने पर क्या कभी आपकी कोई उंगली अचानक जाम या लॉक हो जाती है? या फिर जब आप मुट्ठी बंद करने के बाद उंगली को सीधा करने की कोशिश करते हैं, तो वह झटके से या कट की आवाज के साथ सीधी होती है? अगर ऐसा है, तो इसे मामूली थकान समझकर नजरअंदाज न करें। यह ट्रिगर फिंगर (Trigger Finger) नाम की परेशानी का साफ संकेत हो सकता है।
मेयो क्लिनिक के मुताबिक, यह उंगलियों की एक आम समस्या है जो समय के साथ बढ़ सकती है। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, ट्रिगर फिंगर में उंगलियों या अंगूठे की नसें सूज जाती हैं या मोटी हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि ये क्या होती है इसके लक्षण क्या होते हैं।
हमारे हाथ की उंगलियों को मोड़ने और सीधा करने के लिए कुछ नसें (जिन्हें टेंडन कहते हैं) जिम्मेदार होती हैं। ये नसें एक सुरंग जैसी नली (शीथ) के अंदर आगे-पीछे सरकती हैं। जब किसी वजह से इस नस में सूजन आ जाती है या वह मोटी हो जाती है, तो उसे सुरंग के अंदर आने-जाने में दिक्कत होने लगती है। ऐसे में जब आप उंगली मोड़ते हैं, तो नस वहीं फंस जाती है और उंगली बंदूक के 'ट्रिगर' की तरह एक जगह अटक जाती है। जब आप इसे जबरदस्ती सीधा करते हैं, तो यह झटके से खुलती है, इसीलिए इसे 'ट्रिगर फिंगर' कहते हैं।
मेयो क्लिनिक के अनुसार, ट्रिगर फिंगर के लक्षण हल्के से शुरू होकर धीरे-धीरे गंभीर हो सकते हैं। आमतौर पर ये लक्षण सुबह के समय सबसे ज्यादा महसूस होते हैं;
वैसे तो यह किसी को भी हो सकती है, लेकिन मेयो क्लिनिक की रिसर्च बताती है कि कुछ लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है;
अगर आपकी उंगली के जोड़ में लगातार अकड़न बनी हुई है, वह सीधी नहीं हो पा रही है, या उंगली के पास की त्वचा गर्म और लाल दिख रही है (जो इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है), तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। समय पर इलाज मिलने से यह समस्या बिना किसी बड़ी सर्जरी के, आराम करने या साधारण थेरेपी से ही ठीक हो सकती है।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
29 Jun 2026 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
