4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Myokymia: आंख की पलक अपने आप बार-बार फड़कती है, AOA से जानें कब यह सामान्य और कब परेशानी का संकेत है?

Myokymia Cause: आंख की पलक बार-बार क्यों फड़कती है? अमेरिकन ऑप्टोमेट्रिक एसोसिएशन और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें इसके सामान्य कारण, तनाव और स्क्रीन टाइम का असर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nidhi Yadav

•

Updated: 4 Nov 2026, 8:29 AM IST

Person experiencing eye twitching or myokymia due to screen time, stress, and fatigue, looking concerned in front of a laptop

आंख की पलक बार-बार फड़कना (मायोकिमिया) अक्सर थकान, तनाव और ज्यादा स्क्रीन टाइम की वजह से होता है। इसे समय रहते पहचानना जरूरी है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Myokymia Symptoms: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि अचानक आपकी आंख की पलक बिना किसी वजह के खुद-ब-खुद फड़कने लगे? ऑफिस में काम करते हुए या रात को सोते वक्त पलक का इस तरह हिलना बेहद अजीब और कभी-कभी झुंझलाहट पैदा करने वाला होता है। मेडिकल भाषा में इसे मायोकिमिया (Myokymia) कहा जाता है। अक्सर लोग इसे किसी अंधविश्वास या शकुन-अपशकुन से जोड़कर देखते हैं, लेकिन यह शरीर का एक सिगनल है। आइए समझते हैं कि आंख की पलक फड़कने के पीछे असली कारण क्या होते हैं और यह कब तक सामान्य है।

क्यों फड़कती है आंख की पलक?

अमेरिकन ऑप्टोमेट्रिक एसोसिएशन के अनुसार, ज्यादातर मामलों में पलक का फड़कने के पीछे हमारी रोजमर्रा की जीवनशैली से जुड़ी छोटी-छोटी बातें होती हैं;

  • नींद की कमी।
  • बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम।
  • तनाव और चिंता।
  • कैफीन और अल्कोहल।
  • आंखों में सूखापन (Dry Eyes)।

क्या यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत है?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, काफी मामलों में यह कुछ दिनों में अपने-आप ठीक हो जाता है। लेकिन, अगर आपकी पलक फड़कने के साथ-साथ नीचे दिए गए लक्षण भी दिखाई दें, तो आपको इसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए;

  • अगर पलक फड़कते-फड़कते आपकी पूरी आंख कसकर बंद हो जाए या चेहरा भी साथ में हिलने लगे।
  • यदि आंख से लगातार पानी आए, वह लाल हो जाए या पलक में सूजन और पस जैसा कुछ महसूस हो।
  • अगर आपकी दृष्टि (Vision) धुंधली होने लगे या एक चीज की जगह दो दिखने लगें।
  • यह समस्या हफ़्तों या महीनों तक लगातार बनी रहे और किसी भी घरेलू उपाय से ठीक न हो।

इस परेशानी से राहत पाने के उपाय

अगर आपकी आंख थकान या तनाव की वजह से फड़क रही है, तो आप इन आसान तरीकों को अपनाकर राहत पा सकते हैं;

  • रात को कम से कम 7 से 8 घंटे की गहरी और सुकून भरी नींद जरूर लें।
  • हर 20 मिनट के बाद स्क्रीन से नजर हटाएं और कुछ सेकंड के लिए दूर किसी चीज को देखें।
  • दिनभर में कॉफी या चाय की मात्रा सीमित कर दें और भरपूर मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।
  • गुनगुने पानी में साफ कपड़ा भिगोकर कुछ मिनटों के लिए आँखों पर रखें (Warm Compress)।

भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी आँखों और शरीर की बुनियादी जरूरतों जैसे पूरी नींद, सही खान-पान और स्क्रीन से थोड़ा ब्रेक को नजरअंदाज कर देते हैं। पलक फड़कना उसी अनदेखी का एक छोटा सा रिमाइंडर है। अगर आप अपनी जीवनशैली में थोड़ा संतुलन ले आएं, तो यह समस्या अपने आप गायब हो जाती है। हां, अगर यह परेशानी लंबे समय तक बनी रहे या इसके साथ कोई अन्य गंभीर लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से सलाह लेने में बिल्कुल देर न करें। सेहत छोटी हो या बड़ी, सजग रहना ही सबसे बड़ा बचाव है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल