4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Makhana Side Effects: अधिक मात्रा में मखाना का सेवन करना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है, जानें इसके नुकसान

Makhana Side Effects: मखाना का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ठीक वैसे ही अधिक मात्रा में मखाना का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मखाना का सेवन करने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 6 May 2022, 5:50 PM IST

Makhana Side Effects: अधिक मात्रा में मखाना का सेवन करना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है, जानें इसके नुकसान

Side Effects of eating too much Makhana Makhana khane ke nuksan

Makhana Side Effects: मखाना का सेवन से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। मखाना कई तरह के पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ये कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। फायदा पहुंचाने वाले चीज आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जी हां मखाना का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए मखाना का सेवन सीमित मात्रा में करें। मखाना का तासीर गर्म होता है जो शरीर में पैदा कर सकता है। शादी पेट से जुड़ी कई समस्याएं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं मखाना खाने के नुकसान के बारे में

मखाना खाने के नुकसान


1. एलर्जी की समस्या हो सकती

मखाना का ज्यादा सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। क्योंकि मखाने में स्टार्च मौजूद होता है, जिसके कारण आपके शरीर में भी स्टार्च की मात्रा बढ़ सकती है। ऐसे में मखाना खाने से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए आप मखाने का सेवन सीमित मात्रा में करें।

यह भी पढ़े: रोजाना एक गिलास मौसंबी का जूस पीने से सेहत को मिलते है कई फायदे, कमजोरी को दूर करने में होता है मददगार

2. कब्ज की समस्या हो सकती

ज्यादा मखाना का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मखाना का तासीर गर्म होता है, जो पेट में गर्मी पैदा कर सकता है। जिसकी वजह से आपको कब्ज की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए मखाने का ज्यादा सेवन करने से बचें।

3. किडनी स्टोन की समस्या हो सकती

अधिक मात्रा में मखाना का सेवन करने से किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। क्योंकि मखाने में कैल्शियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसका अधिक सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाएगी और आपके स्टोन का आकार भी बढ़ सकता है। इसलिए मखाने का सेवन सीमित मात्रा में करें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।