30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health benefits of turmeric: हल्दी को ऐसे करें अपने डाइट में शामिल, बढ़ाए आपकी मेमोरी पॉवर

अगर आपने आज तक हल्दी को इस्तिमाल किया है और इसके चमत्कारी गुणों से अपरिचित हैं । तो आज इस आर्टिकल में हम आपको इस विषय पर संपूर्ण जानकारी देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 3 Jan 2022, 12:10 PM IST

turmeric_to_improve_memory_power.jpg

Turmeric to improve memory power

नई दिल्ली। भारत के मसाले यूं तो पुरे विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय हैं। ये हेल्थ के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस विषय में पूरी जानकारी देंगे। हम आपको बताएंगे की हल्दी आपके हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है यदि उचित मात्रा में इसका सेवन किया जाए। हल्दी अदरक परिवार का एक जड़ी-बूटी वाला पौधा है, जो दक्षिण-पश्चिमी भारत का मूल निवासी है। हल्दी कई प्रकार से लोगो के लिए वरदान है। इससे आप के हेल्थ में जादुई बदलाव देखने को मिलता है।

मेमोरी पॉवर को भी इंक्रीज करे

यदि आप चाहते हैं की आपकी मेमोरी पॉवर इंक्रीज हो तो आपको हल्दी को अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। कच्चा हल्दी इस बात के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है।


ऐसे करें अपने डाइट में शामिल
हल्दी को दुध के साथ मिला कर आप रोज रात में सेवन करें इससे आपके याद रखने की चमता तेज होगी।


हल्दी हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाती है जिस वजह से तमाम तरह की संक्रामक बीमारियों से बचाव होता है। हल्दी में वात कफ दोषों को कम करने वाले गुण होते हैं और यह शरीर में खून बढ़ाने में मदद करती है। डायबिटीज में हल्दी का सेवन बहुत ही उपयोगी माना जाता है।


हल्दी की तासीर गर्म होने की वजह से जुकाम में इसका सेवन करना फायदेमंद रहता है। हल्दी के धुंए को रात के समय सूंघने से जुकाम जल्दी ठीक होता है। हल्दी सूंघने के कुछ देर बाद तक पानी नहीं पीना चाहिए।


सूजन से राहत
शरीर के किसी हिस्से में अगर सूजन हो रही है तो हल्दी के उपयोग से आप सूजन कम कर सकते हैं। इसके लिए हल्दी, पिप्पली, पाठा, छोटी कटेरी, चित्रकमूल, सोंठ, पिप्पली, जीरा और मोथा को बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना लें।

यह भी पढ़े-Health tips: ठंड के मौसम में चार चीजों का सेवन जरूर करें
चर्म रोग में सहायक
खुजली, दाद के अलावा चर्म रोग में भी हल्दी का प्रयोग करने से फायदा होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल