बॉडी एंड सॉल

शादी के बाद पहली रात के लिए जान लें ये जरूरी बातें

अगर इस रात को सचमुच यादगार बनाना चाहते हैं तो हम आप को कुछ खास टिप्स बता रहे हैं।

2 min read
Mar 20, 2016
first night after marriage
जयपुर। शादी शब्द दिमाग में आते ही कई सारी चीजें दिमाग में चलने लगती हैं। हर लड़का-लड़की सोचता है उसका जीवनसाथी कैसा होगा। उसकी शादी किसके साथ होगी। शादी के बाद क्या होगा। इन्हीं सारी बातों में एक सबसे अहम चीज होती है, शादी के बाद पहली रात... यानि सुहागरात... जिसे गोल्डन नाइट भी कहते हैं। सुहागरात को लेकर युवा जोड़ों के दिमाग में तरह-तरह के सवाल होते हैं। हर नया जोड़ा इसे यादगार लम्‍हा बनाना चाहता है। सुहागरात को लेकर युवा जोड़ों के मन में संकोच और हिचकिचाहट होती है। अगर इस रात को सचमुच यादगार बनाना चाहते हैं तो हम आप को कुछ खास टिप्स बता रहे हैं।


1- शादी की पहली रात पुरुष शारीरिक संबधों को लेकर बेहद चिंतित रहते हैं। वे इस बात के लिए फिक्रमंद रहते हैं कि क्‍या वे अपने साथी को खुश रख पाएंगे या नहीं। उन्‍हें इस बात का डर रहता है कि कहीं इस रात की कोई गलती उन्‍हें सारी उम्र के लिए परेशनी में न डाल दे।

2- किसी भी लम्‍हे का पूरा आनंद उठाने के लिए सबसे जरूरी है कि चिंता से दूर रहा जाए। जरूरी नहीं कि शादी की पहली रात को पुरुष ही पहल करे। दोनों मिलकर भी शुरुआत कर सकते हैं। सुहागरात को अधिक उत्‍सुक होने से बचना चाहिए। व्‍यवहार सामान्‍य बनाए रखिए। बहुत सारे सपनों को एक साथ न संजोएं। उस रात जो भी हो उसे सहज भाव से स्वीकार करें।

3- सेक्‍सुअल होने से पहले अपने साथी से अच्‍छी तरह बात करें। अपनी सारी शंकाओं का समाधान बातचीत के जरिए निकालें। नहीं तो सेक्‍स के दौरान मन में झुंझलाहट बनी रहेगी। किसी भी तरह की जल्‍दबाजी न करें।

4- पति-पत्‍नी के बीच संबंध जीवन भर के लिए होते हैं, उसकी शुरुआत अगर अच्छी बातों से हो तो अच्छा है। तो शुरूआत में ही सेक्‍स करने से अच्‍छा है कि आप अपने पार्टनर से कुछ देर बात करें। अपने साझा भविष्‍य को लेकर कुछ चर्चा करें। अपने साथी को जानने की कोशिश करें। इसके बाद ही आप सेक्‍स का भरपूर आनंद उठा पाएंगे।

5- रूम में जाते ही एकाएक ही सेक्‍स संबंध बनाने की कोशिश न करें। इससे आपके पार्टनर को असहज महसूस होगा और इसमें वह आपका भरपूर साथ नही दे पाएगा।

6- इस रात अपने पार्टनर सरप्राइज दें, कोई ऐसा गिफ्ट दें जो आपके पार्टनर को पसंद आये। इस रात रोमैंटिक हनीमून पैकेज, सेक्सी ड्रेस और ग्लैमरस परिधान गिफ्ट दे सकते हैं।

7- अगर आप सोच रहे हैं कि शादी की पहली रात सेक्स से संबंधित बातें करना गलत है तो ये गलत हैं। सेक्स से पहले आप अपने पार्टनर से इस विषय पर बात कर उसे सहज महसूस करवा सकते हैं। इससे आपकी छवि पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

8- सुहागरात को पार्टनर को खुश करने के लिए ज्‍वेलरी भी दे सकते हैं। महिलाओं को गहने सबसे ज्‍यादा पसंद आते हैं।

9- सेक्‍स करने से पहले फोरप्‍ले कीजिए। फोरप्‍ले में क्रियायें कीजिए जो आपको और आपके पार्टनर को उत्‍तेजित करे। फोरप्‍ले के जरिए पार्टनर को खुश कीजिए।

10- सेक्‍स के दौरान ऐसे आसन अपनाइए जो सुविधाजनक हों। इस रात नए एक्‍सपेरीमेंट करने से बचें।

इन सभी टिप्स को अपनाकर आप शादी की पहली रात को न सिर्फ यादगार बना सकते हैं बल्कि अपनी रोमांटिक छवि भी बना सकते हैं।
Published on:
20 Mar 2016 11:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर