scriptहरियाणा,पंजाब,दिल्ली,यूपी,हिमाचल में हो सकती हैं डीजल-पैट्रोल की एक दरें | Diesel-Petrol rates may be in Haryana, Punjab, Delhi, UP, Himachal | Patrika News
हिसार

हरियाणा,पंजाब,दिल्ली,यूपी,हिमाचल में हो सकती हैं डीजल-पैट्रोल की एक दरें

पैट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण जनता में फजीहत झेल रही सरकारों ने अब इस दिशा में कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है।

हिसारSep 18, 2018 / 10:49 pm

शंकर शर्मा

डीजल-पैट्रोल

हरियाणा,पंजाब,दिल्ली,यूपी,हिमाचल में हो सकती हैं डीजल-पैट्रोल की एक दरें

चंडीगढ़। पैट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण जनता में फजीहत झेल रही सरकारों ने अब इस दिशा में कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। हरियाणा सरकार ने इस मामले में उत्तरी भारत के राज्यों को एकजुट करके आम राय कायम की दिशा में पहल की है वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पहल को आगे बढ़ाते हुए उत्तरी भारत के राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं वित्त मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करने का प्रस्ताव दिया है।


राजस्थान, छत्तीसगढ़ व कर्नाटक सरकार द्वारा डीजल-पैट्रोल की कीमतों में कमी किए जाने के बाद हरियाणा व अन्य पड़ोसी राज्यों पर भी दबाव बढ़ गया है। हरियाणा ने उत्तरी राज्यों में डीजल-पेट्रोल के भाव समान करने की दिशा में पहल करते हुए दिल्ली, पंजाब व हिमाचल प्रदेश से बात कर ली है। अब उत्तर प्रदेश को भी रीजनल कोपरेशन (क्षेत्रीय समन्वय) मिशन में साथ जोडऩे का फैसला लिया गया है।

इस बैठक को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर,उत्तर पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से हरियाणा सरकार की बात हो चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री तो इस बैठक की मेजबानी भी करने की तैयार हैं। इस बैठक में उत्तर प्रदेश को भी शामिल करने का फैसला लिया गया है। लगभग दो साल पहले भी उत्तरी राज्यों में डीजल-पैट्रोल के दामों में समानता के लिए हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल व दिल्ली के मुख्यमंत्रियों व वित्त मंत्रियों की बैठक हो चुकी है।


इसके बाद इन राज्यों में किराये आदि को छोडक़र मोटे तौर पर डीजल-पेट्रोल के दाम करीब-करीब एक समान हो गए थे। बाद में केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ की ओर से पेट्रोल और डीजल पर वैट को घटा दिया गया। इस वजह से पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकूला के मुकाबले चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल दो से ढाई रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो गया। इस बैठक में भी चंडीगढ़ पर इसलिए दबाव नहीं बनाया जाएगा, क्योंकि इससे इन राज्यों को बहुत अधिक अंतर नहीं पड़ता।


हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इस बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि हरियाणा,पंजाब,उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश व दिल्ली में डीजल-पेट्रोल के भाव एक समान करने के लिए आगामी सप्ताह में बैठक होगी। इन राज्यों के मुख्यमंत्री व वित्त मंत्रियों से बात हो चुकी है। बैठक नई दिल्ली या चंडीगढ़ में होगी। बैठक में ही रेट कम करने या नहीं करने पर फैसला होगा।

Home / Hisar / हरियाणा,पंजाब,दिल्ली,यूपी,हिमाचल में हो सकती हैं डीजल-पैट्रोल की एक दरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो