scriptअब शैलजा भी सेल्फ आइसोलेशन में | HARYANA: Now Shailaja is also in self isolation | Patrika News
हिसार

अब शैलजा भी सेल्फ आइसोलेशन में

कोरोना वायरस से बचाव के लिए खुद को किया क्वारंटीन।जजपा ने कार्यालयों में आवागमन किया बंद।

हिसारMar 21, 2020 / 08:08 pm

satyendra porwal

हिसार/ चंडीगढ़. हरियाणा से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बाद अब कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी शैलजा ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है। सैलजा ने अधिकारिक टवीटर हैंडल से खुद यह जानकारी दी है।
राष्ट्रपति के भोज में दुष्यंत से हुई थी बातचीत
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 18 मार्च को देश के सभी सांसदों को रात्रि भोज दिया था। इसमें राजस्थान के सांसद दुष्यंत सिंह के अलावा कई सांसद शामिल हुए थे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में हुई कनिका कपूर की पार्टी में हिस्सा लिया था। राष्ट्रपति के भोज में शामिल हुए दीपेंद्र शुक्रवार को होम आइसोलेट हो गए थे। इसी दौरान शनिवार को कुमारी शैलजा ने ट्वीट करके बताया कि राष्ट्रपति के भोज में उनकी दुष्यंत सिंह के साथ कुछ देर बातचीत हुई थी। इसी को देखते हुए शुक्रवार रात से उन्होंने खुद को क्वारंटीन करने का फैसला किया है।
घर में रहकर ख्याल रखने की सलाह
इसी दौरान जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा में अपने कार्यालयों में कार्यकर्ताओं का आवागमन बंद कर दिया है। जजपा द्वारा सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी करके कहा गया है कि अगर किसी भी कार्यकर्ता को काम हो तो वह चंडीगढ़ मुख्यालय पर फोन पर संपर्क कर सकता है। जजपा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को घर में रहकर अपना ख्याल रखने की सलाह दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो