4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोई पहन लेता है रजाई तो, कोई हड्डियां…!; Met Gala में क्यों सेलेब्स पहनते हैं अजीबो-गरीब कपड़े?

हाल साल मेट गाना (Met Gala) का आयोजन किया जाता है, जहां बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुज तक के बड़े सेलेब्स पहुंचे हैं और हिस्सा लेते हैं, लेकिन आपने एक चीज नोटिस जरूर की होगी कि मेट गाला में सेलेब्स अजीबो-गरीब कपड़े पहन कर जाते हैं ऐसा क्यों?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 8 May 2022, 11:49 AM IST

Met Gala में क्यों सेलेब्स पहने हैं अजीबो-गरीब कपड़े, कोई पहन लेता है रजाई तो, कोई हड्डियां!

Met Gala में क्यों सेलेब्स पहने हैं अजीबो-गरीब कपड़े, कोई पहन लेता है रजाई तो, कोई हड्डियां!

हर साल मई के मीहने में मेट गाना (Met Gala) का आयोजन किया जाता है, जिसके हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शिरकत करते हैं. कोरोना के चलते पिछले 2 साल से मेट गाला का आयोजन नहीं हो पाया था, जिसके बाद इस साल 2022 में एक बार फिर से इसी महीने की 2 तारीख को Met Gala का आयोजन किया गया. Met Gala 2022 का ये खास इवेंट अमेरिका में किया गया.

इस इवेंट में दुनियाभर के मशहूर सेलेब्स अपने अलग अंदाज और अतरंगी कपड़ों में नजर आए थे. खास बात ये है कि इस की खासियत ही यही है. ये एक ऐसा खास मौका होता है जब हर सेलेब को अपने स्टाइल और फैशन सेंस के साथ कुछ अलग दिखने के लिए एक्सपेरीमेंट करना होता है, जिसमें ज्यादातर खरे भी उतरते हैं. इस साल मेट गाला की थीम थी 'In America: Fashion Anthology' और ड्रेस कोड था 'Gilded Glamour and White Tie'.

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों Katrina Kaif से डरती हैं Parineeti Chopra? खुद किया था इस बात का खुलासा

दरअसल, मेट गाला इवेंट का नाम मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट ऑफ़ गाला (Metropolitan Museum of Art's Costume Institute Gala) से लिया गया है. मेट गाला इवेंट मई के पले सोमवार को रखा जाता है. इस बार मई का पहला सोमवार 2 तारीख का था. मेट गाला की खासियत ये भी है कि ये ऐसे लौता ऐसा इवेंट है जहां उनकी ड्रेस सेंस पर कोई पाबंदी नहीं होती.

मेट गाला ना केवल एक पार्टी है, बल्कि एक फ़ंडरेज़र भी है. इस फ़ंड का पैसा कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के वार्षिक फ़ैशन एक्ज़ीबिट में लगाया जाता है. इसको एक तरह से चैरिटी इवेंट कहा जा सकता है, जिसमें दुनियाभर के सेलेब्स रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते नजर आते हैं. इस इवेंट की शुरुआत साल 1984 में फैशन प्रचारक एलिनोर लैम्बर्ट द्वारा की गई थी.

मेट गाला की थीम हर साल अलग-अलग होती है. इस इवेंट में शामिल होने वाले सभी सेलेब्स को सख्त नियमों का पालन करना होता है. एक बार इवेंट में एंट्री करने के बाद वो सेल्फी नहीं ले सकते, लेकिन साल 2017 में काइली जेनर ने इस रुल को ब्रेक करते हुए बाथरूम में जाकर सेल्फी क्लिक की थी, जिसके बाद काफी बवाल भी खड़ा हो गया था.

इसके अलावा कोई भी सेलेब इवेंट में धूम्रपान नहीं कर सकता. साथ ही इस इवेंट में खाने में लसहन प्याज जैसी चीजों का भी इस्तेमाल नहीं किया जाता, जिससे की खाने के बाद मुंह से बास आए. वहीं अगर मेट गाला के टिकट की बात करें तो, इसमें शामिल होने के लिए USD 50 (करीब 3,467 रुपये) खर्च होते हैं. सबसे सस्ते ट‍िकट की कीमत 35 हजार डॉलर यानी भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 27 लाख रुपये है. इतना ही नहीं यहां टेबल्स की कीमत 200,000 डॉलर से लेकर 300,000 डॉलर तक होती है, यानी करीब 2.29 करोड़.

बता दें कि इस बार के इवेंट में हॉलीवुड से कैटी पेरी, जेम्मा चैन, किम कार्दशियन, कोले कार्दशियन, कॉर्टनी कार्दशियन, क्रिस जेनर, केंडल जेनर और काइली जेनर, जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक, सिडनी स्वीनी, मेगन थे स्टैलियन और बेला हदीद जैसे सेलेब्स शामिल हुए, जिसके यूनिक फैशन ने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया.

यह भी पढ़ें:ग्रीन बिकिनी और हाई हिल्स में Urfi Javed ने शेयर की बोल्ड वीडियो, यूजर्स बोले - 'Eco-Friendly हो गईं..'

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन