scriptशादी के बाद प्रियंका ने पहली बार पहनी ऐसी ड्रेस, देखते रह गए निक, वायरल हो रहा नया लुक | Priyanka Chopra Wears Gulabi Saree in brother in law joe jonas wedding | Patrika News
हॉलीवुड

शादी के बाद प्रियंका ने पहली बार पहनी ऐसी ड्रेस, देखते रह गए निक, वायरल हो रहा नया लुक

जो और सोफी की शादी में पारंपरिक साड़ी में नजर आईं प्रियंका….

मुंबईJun 30, 2019 / 07:53 pm

भूप सिंह

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा बचपन से खुले विचारों वाली रही हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस भी कमाल का है। वह हर बार नई—नई और बोल्ड ड्रेसेस में नजर आती हैं। निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका ने ऐसी बोल्ड ड्रेसेस पहनी हैं कि दुनिया उनके नए अवतार को देखकर शॉक्ड है। शादी के बाद पहली बार प्रियंका चोपड़ा अपनी जेठ जो जोनस की शादी में पारंपरिक परिधान साड़ी में नजर आईं।

Priyanka Chopra

प्रियंका के जेठ—जिठानी ने दूसरी बार खाई साथ निभाने की कसमें
शनिवार को सोफी और जो ने दूसरी बार एक दूसरे साथ निभाने की कसमें खाईं। शादी की तस्वीरे इंटरनेट पर वायरल हो गईं हैं। नवविवाहित जोड़े के अलावा सबसे ज्यादा प्रियंका के लुक ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आर्कषित किया।

Priyanka Chopra

गुलाबी रंग की साड़ी में प्रियंका ने ढहाया कहर
प्रियंका ने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी के साथ हल्की ज्वेलरी पहन रखी थी और बालों का जूड़ा बनाया था। वहीं निक ने काले रंग का टक्सीडो पहन रखा था। दोनों ने डेनियल जोनास और केविन जोनास व अन्य के साथ पारिवारिक फोटो भी खिंचवाई।

Priyanka Chopra

Home / Entertainment / Hollywood News / शादी के बाद प्रियंका ने पहली बार पहनी ऐसी ड्रेस, देखते रह गए निक, वायरल हो रहा नया लुक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो