भारत की मीनाक्षी चौधरी ने पैराग्वे को दी कड़ी टक्कर:
बता दें कि पैराग्वे को प्रतियोगिता में भारत की मीनाक्षी चौधरी से कड़ी टक्कर दी। मीनाक्षी इस पिजेंट की फर्स्ट रनरअप रहीं। वहीं सेकंड स्टेज के स्विमसूट राउंड के बाद क्वॉर्टर फाइनलिस्ट्स में से 10 कंटेस्टेंट को ही अगले राउंड के लिए चुना गया। इनमें मिस ग्रैंड इंडिया मीनाक्षी चौधरी, मिस ग्रैंड डोमिनिक रिपब्लिक, मिस ग्रैंड पैराग्वे, मिस ग्रैंड मेक्सिको, मिस ग्रैंड वेनेजुएला, मिस ग्रैंड स्पेन, मिस ग्रैंड प्यूर्टो रिको, मिस ग्रैंड इंडोनेशिया, मिस ग्रैंड जापान और मिस ग्रैंड वियतनाम शामिल रहीं।