घरेलू और प्राकृतिक उपचार

How to Stop Snoring: खर्राटों की समस्या से रहते हैं परेशान तो ये घरेलू उपाय आपके आ सकते हैं काम

खर्राटों की समस्या अधिकतर लोगों को परेशान करती है इसके होने पर न लोग चैन से सो पाते हैं और वहीं साथ में ये दूसरों के नींद को खराब करने का काम भी करती है। इसलिए आज हम आपको कुछ आसान से घरेलू उपायों के बारे में बताएंगें।

नई दिल्लीNov 27, 2021 / 10:29 pm

Neelam Chouhan

How to Stop Snoring

नई दिल्ली। खर्राटे की समस्या अक्सर लोगों को होती रहती है। इस समस्या से न जाने कितने लोग परेशान रहते हैं। खर्राटे न केवल आपके सेहत को खराब करते हैं बल्कि इसके होने से दूसरे लोग भी चैन से सो नहीं पाते हैं। खर्राटे की समस्या को कम करने के लिए लोग न जाने कितने जतन करते हैं। कभी दवाइयों को अपनाते हैं तो कभी सुनी हुई चीजों लेकिन फिर भी ये समस्या उनका पीछा नहीं छोड़ती है। इसके होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि साँस का फूलना, मोटापा और आदि कारण भी हो सकते हैं। इसलिए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में जो खर्राटों की समस्या को कम करने में आपकी बहुत ही ज्यादा मदद कर सकते हैं।
सबसे पहले तो जानिए कि क्या होते हैं खर्राटे
सोते समय सांस को लेते वक्त तेज आवाज और वाइब्रेशन आना खर्राटा कहलाता है। इसको आम समस्या समझ के आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं ये दिल से जुड़ी समस्या से लेकर सांस फूलने की समस्या में खर्राटों की समस्या हो सकती है। इसको अक्सर लोग अनदेखा या नजरअंदाज कर देते हैं।
इसलिए आज हम आपको कुछ आसान घरेलू उपायों के बारे में बताएंगें जो आपकी मदद कम कर सकते हैं।
इलायची
इलायची का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। इलायची का सेवन सेहत के लिए लाभदायक होता है। ये न सिर्फ महक को बढ़ाने के लिए काम करता है बल्कि खाने की खुशबू को बढ़ाने का काम भी करता है। इलायची का सेवन सेहत को बहुत सारे फायदे पहुंचाने का काम करते हैं। यदि आप रोजाना खर्राटे की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको इलायची को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप एक गिलास पानी में कम से कम एक चम्मच इलायची पाउडर को मिलाएं। इसे सोने से आप रोजाना सेवन करें।
लहसुन
लहसुन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। लहसुन न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि सेहत को भी अनेकों लाभ पहुंचाने का काम करता है। यदि आपको खर्राटे की समस्या से परेशानी है तो आपको लहसुन के सेवन से सेहत को बहुत ही ज्यादा फायदा मिलता है। इसलिए यदि आप खर्राटों की समस्या से परेशान है तो आप लहसुन को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसलिए आप सोने के लिए रोज लहसुन की कलियों का सेवन कर सकते हैं। आपकी खर्राटों की समस्या दूर होती जाएगी।
यह भी पढ़ें: नाक में एलेर्जी की समस्या को दूर करने के लिए आप अपना सकते हैं इन घरेलू उपायों को

How to Stop Snoring: खर्राटों की समस्या से रहते हैं परेशान तो ये घरेलू उपाय आपके आ सकते हैं काम
जैतून का तेल
जैतून का तेल सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है जैतून के तेल सेहत को अनेकों लाभ दिलाने का काम करता है। यदि आप रोज जैतून के तेल का सेवन करते हैं तो इससे शरीर में ढेरों फायदे मिलते हैं। वहीँ जैतून का तेल को आप शरीर में मालिश कर सकते हैं। इसके रोजना सेवन से गले में हवा के आने-जाने के जैसी समस्या को ठीक करने में बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। यदि आप रोज जैतून का सेवन करते हैं इससे खर्राटों की समस्या दूर होती जाती है। इसलिए आपको रोज जैतून के तेल का सेवन करना चाहिए।
How to Stop Snoring: खर्राटों की समस्या से रहते हैं परेशान तो ये घरेलू उपाय आपके आ सकते हैं काम
घी का सेवन
घी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। घी के सेवन से अनेकों समस्याएं दूर होती जाती हैं। इसमें कुछ ऐसे औषिधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत को बहुत सारे फायदे पहुंचाने में सहायक होते हैं। ये नाक में बहाव और जमाव को कम करने में सहायक होता है। इसके रोजाना इस्तेमाल से खर्राटे की समस्या दूर होती जाती है। खर्राटों की समस्या को कम करने के लिए आप घी लें लगभग
एक छोटा चम्मच फिर इसे हल्का सा गर्म करें इसके बाद इसे इसे नाक में डालें। रात को सोने से पहले आप ऐसा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आप भी जानिए वजन बढ़ाने के लिए इन घरेलू उपायों के बारे में

Home / Health / Home And Natural Remedies / How to Stop Snoring: खर्राटों की समस्या से रहते हैं परेशान तो ये घरेलू उपाय आपके आ सकते हैं काम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.