scriptमध्य भारत पेपर मील में सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर डकैती, खरीददार समेत ७ आरोपी गिरफ्तार | Robbery by taking security guard hostage in Central India Paper Mill, | Patrika News
जांजगीर चंपा

मध्य भारत पेपर मील में सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर डकैती, खरीददार समेत ७ आरोपी गिरफ्तार

मध्य भारत पेपर मील बिरगहनी में सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। इसमें डकैती के मास्टरमाइंड व खरीददारी सहित ७ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी कोरबा जिला के रहने वाले है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तांबा के क्वायल, वाहन सहित २० लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है।

जांजगीर चंपाOct 10, 2023 / 07:00 pm

Ashish Tiwari

मध्य भारत पेपर मील में सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर डकैती, खरीददार समेत ७ आरोपी गिरफ्तार

police girfat me aropi

प्रेस कान्फ्रेंस लेते हुए एएसपी अर्चना झा ने बताया कि प्रार्थी मध्य भारत पेपर मील बिरगहनी के प्राधिकृत अधिकारी पन्ना लाल शर्मा द्वारा थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया। जिसके अनुसार 8-9 अक्टूबर रात लगभग 7-8 अज्ञात व्यक्ति डकैती डालने बड़ा वाला ट्रांसफार्मर का क्वायल व अन्य सामान चोरी कर ले जाने के उद्देश्य से एक राय होकर पहुंचे। सभी लोग अपने चेहरा स्कार्फ से ढके हुए पेपर मील के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद गार्ड ड्यूटी में लगे गार्डों को चारों तरफ से घेरकर जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाईल का छीनकर बंधक बना लिया गया। फिर मध्य भारत पेपर मील में लगे हुए ट्रान्सफार्मर को तोड़कर उसमें का तांबा के क्वायल को अपने साथ लाए कार में ले गए। जो एक दुसरे का नाम संदीप, प्रितम पुकार रहे थे। रात में अंधेरा होने की वजह से चेहरा ढके होने से हम लोग डरकर उनके सामने नहीं गए। गार्ड के द्वारा देखकर पहचान लेंगे, बताया गया। सूचना पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना जांजगीर में धारा 458, 395 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। डकैती की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना स्तर पर अज्ञात आरोपीयों एंव डकैती हुए मशरुका कि पतासाजी के लिए टीम गठित किया गया। जिसमें डकैती में संलिप्त गार्ड, खरीददार सहित ७ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं इसके कब्जे से 112 किलो तांबा क्वायल किमती 2 लाख 24 हजार एवं घटना में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन, एक नग मोटर सायकल बुलेट, 4 नग मोबाईल, एक नग गैस कटर मय गैस सिलेण्डर एंव उपयोग में लाए अन्य पाना, पेचकस को जप्त किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 20 लाख से अधिक का सामान जब्त किया गया।
मिल के गार्ड की संलिप्तता से आरोपी तक पहुंची पुलिस
एएसपी अर्चना झा ने बताया कि टीम को विवेचना के दौरान मील में कार्यरत सुरक्षा गार्ड की संलिप्तता होने की जानकारी मिली। इसके बाद साइबर सेल, चांपा व जांजगीर पुलिस को अलर्ट किया गया। मील में कार्यरत सुरक्षा गार्ड राम नारायण मिश्रा को पुछताछ किया। जिसके द्वारा कोरबा क्षेत्र के ग्राम भलपहरी और छुरी निवासी के द्वारा डकैती कि घटना घटित करना बताया गया। इसके बाद तत्काल आरोपी कि पतासाजी के लिए रेड कार्रवाई किया गया। जो ग्राम भलपहरी से मुकुन्दा यादव, संतोष चन्द्राकर, छुरी से मास्टर माइंड प्रितम चेलकर, विश्वजीत टण्डन, संदीप खरे एवं प्रियांशु साहू को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ किया। पूछतान के दौरान बताया कि भारत पेपर मील बिरगहनी से ट्रांसफार्मर में लगे तांबा के क्वायल को एक राय होकर डकैती करना स्वीकार किए है।
पहले भी किया था प्लान, दूसरी बार प्लान बनाकर डाली डकैती
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि ६-७ अक्टूबर की रात भी मध्य भारत पेपर मील बिरगहनी में डकैती करने गए थे। लेकिन डकैती नहीं कर पाए थे। इसके बाद फिर से दूसरी प्लान बनाकर ८-९ की रात डकैती करने पहुंचे थे। जिसमें वे लोग सफल हो गए। मील के अंदर एक बहुत बड़ा सा ट्रांसफार्मर को खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिए। एएसपी ने बताया कि अगर ५ से कम आरोपी है तो वह लूट है। ५ से अधिक आरोपी होने पर डकैती है।
आरोपियों में ये शामिल
आरोपियों में डकैती का मास्टर माइंड प्रितम चेलकर (३२), विश्वजीत टण्डन (२३), संदीप खरे (२३), खरिददार कबाड़ी प्रियांशु साहू (३०) सभी निवासी छुरी थाना कटघोरा जिला कोरबा, मुकुन्दा यादव (३४), निवासी भलपहरी थाना हरदीबजार जिला कोरबा, संतोष चन्द्राकर (२३) निवासी भलपहरी थाना हरदीबजार जिला कोरबा व मील का सुरक्षा गार्ड रामनारायण मिश्रा (४९) निवासी हरदीहा बहर थाना नईगड़ी जिला रीवा (मप्र) शामिल है।
————-

Home / Janjgir Champa / मध्य भारत पेपर मील में सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर डकैती, खरीददार समेत ७ आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो