scriptAaj Ka Rashifal 22 August 2021 शुभ योगों ने बढ़ाया महत्व, जानें आपके लिए क्या सौगात लेकर आया रक्षाबंधन | 22 August 2021 Ka Rashifal Today Horoscope 22 August 2021 | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 August 2021 शुभ योगों ने बढ़ाया महत्व, जानें आपके लिए क्या सौगात लेकर आया रक्षाबंधन

Daily Rashifal 22 August 2021 Horoscope 22 August 2021 22 अगस्त 2021 को क्या कहते हैं आपके ग्रह

Aug 21, 2021 / 01:45 pm

deepak deewan

Horoscope Today : Astrological prediction for April 14 2022

22 August 2021 Ka Rashifal Today Horoscope 22 August 2021

22 अगस्त 2021 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और रविवार का दिन है। सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है, साथ ही यह सूर्य, चंद्र देव और शिव उपासना का भी दिन है। चंद्रमा आज सुबह मकर राशि से कुंभ राशि में संचरण करेगा और दिनभर यहीं रहेगा। ज्योतिषाचार्य व पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास के मुताबिक रक्षाबंधन पर अनेक शुभ योग बन रहे हैं। आइये जानते हैं कि 22 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?
Aries Daily Horoscope 22 August 2021 आज का मेष राशिफल
मेष: मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।
Taurus Daily Horoscope 22 August 2021 आज का वृषभ राशिफल
वृषभ— लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। यात्रा सम्भव है।
Gemini Daily Horoscope 22 August 2021 आज का मिथुन राशिफल
मिथुन:-आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। विरोध होगा
Cancer Daily Horoscope 22 August 2021 आज का कर्क राशिफल
कर्क- आज जीवन साथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियाँ लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। आज किसी भी हाल में क्रोध न करें।
Leo Daily Horoscope 22 August 2021 आज का सिंह राशिफल
सिंह: आज दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। घर परिवार में मांगलिक आयोजनों की तैयारी हो सकती है. जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी।
Virgo Daily Horoscope 22 August 2021 आज का कन्या राशिफल
कन्या: आप व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती हैं। निजी जीवन पर भी ध्यान दें। सन्तान के रूखे व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नही लगेगा।
Libra Daily Horoscope 22 August 2021 आज का तुला राशिफल
तुला: आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप की सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजी खर्च बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें।
Scorpio Daily Horoscope 22 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक: आय से अधिक खर्च न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आप के प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।
Sagittarius Daily Horoscope 22 August 2021 आज का धनु राशिफल
धनु: आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए। कार्य व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करें, मुसीबत बन सकता है।
Capricorn Daily Horoscope 22 August 2021 आज का मकर राशिफल
मकर : अपनी सोच को बदलें। दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है पर क्रोध न करें।
Aquarius Daily Horoscope 22 August 2021 आज का कुंभ राशिफल
कुम्भ: दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधारेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें।
Pisces Daily Horoscope 22 August 2021 आज का मीन राशिफल
मीन: आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट, उपहार मिलेगा।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 22 August 2021 शुभ योगों ने बढ़ाया महत्व, जानें आपके लिए क्या सौगात लेकर आया रक्षाबंधन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो