scriptHoroscope 02 January 2022 मीन राशि वालों की परोपकार में बढ़ेगी रुचि | Aaj Ka Rashifal 02 January 2022 | Patrika News
राशिफल

Horoscope 02 January 2022 मीन राशि वालों की परोपकार में बढ़ेगी रुचि

pisces horoscope today 02 January 2022 मीन राशि के ग्रहों का आज के लिए संकेत?
 

Jan 01, 2022 / 01:49 pm

deepak deewan

meen.jpg

Aaj Ka Rashifal 16 December 2021

मीन राशि राशिचक्र की आखिरी यानि बारहवीं राशि है. आइए जानते हैं ज्योतिषी और पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज मीन राशिवालों का राशिफल कैसा है—

मीन राशि: व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म—कर्म में समय व्यतीत होगा। आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। आपको अपने बिजनेस के लिए नया पार्टनर भी मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी काम में माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। भाई-बहनों के साथ भी आपके संबंध बेहतर होंगे। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा होगा। आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आज का दिन बेहतर बना रहेगा. आपमें कुछ नया सीखने व करने की दृढ़ इच्छा जागृत होगी।
वित्त- आर्थिक मामलों में कमीं आने से कुछ तनाव रह सकता है। नजदीकी व्यक्ति से किसी भी प्रकार का पैसे संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें।
करियर- बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद साबित हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करनेवालों को अपनी मनपसंद जगह स्थानांतरण मिल सकता है।
दांपत्य और प्रेम- लवमेट का सहयोग बना रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ अनावश्यक यात्रा संबंधी कोई भी प्रोग्राम ना बनाएं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आज का शुभ अंक- 3
आज का शुभ रंग- केसरिया
अनुकूल सलाह— सूर्यदेव की प्रसन्नता के लिए सुबह जल्दी उठकर उन्हें जल अर्पित करें. हो सके तो आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें. हर बार पाठ पूर्ण होने पर सूर्य को जल अर्पित करें.

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Horoscope 02 January 2022 मीन राशि वालों की परोपकार में बढ़ेगी रुचि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो