राशिफल

मेष, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु तथा कुंभ के लिए बहुत खास है आज का दिन

नवंबर माह के आखिरी दिन छह राशियों मेष, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु तथा कुंभ को बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं

Nov 30, 2016 / 09:39 am

सुनील शर्मा

know what rashi would be happy to do abroad, happy to do abroad, weekly horoscope, foreign travel,weekly horoscope in hindi, Pisces, Indore, Indore news, Indore Hindi news

आज नवंबर माह के आखिरी दिन छह राशियों मेष, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु तथा कुंभ को बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं वहीं बाकि छह राशियों के लिए समय विशेष सावधानी रखने वाला है। आइए जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा बीतेगा।

मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ): आज कैरियर में नवीन उपलब्धियों के साथ व्यवसाय में अनायास लाभ के योग बनेंगे। सामाजिक शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा। सफलता से पराक्रम बढ़ेगा।

ये भी पढ़ेः ख्वाबों में अगर लड़की ले बाहों में, तो निश्चित है मौत

ये भी पढ़ेः स्वामी विवेकानंद की इन 9 बातों को मानने से नौकरी और बिजनेस में होता है बड़ा फायदा

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो):
आप समय का दुरुपयोग न करें। आर्थिक चिंता के कारण कार्य प्रभावित होंगे। अपने व्यय में कटौती का प्रयास करें। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। मेहनत अधिक लाभ कम होगा।

मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा):
संतान के विवाह के प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करें। भूमि, आवास की समस्याओं का समाधान होगा। आपसी मामलों को सामंजस्य से हल करे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): अपनी आमदनी के अनुरूप खर्च करें। बिना सोचे समझे निवेश से नुकसान संभावित है। कार्यस्थल पर परेशानी को नजर अंदाज न करें। समय पर निर्णय ले। जीवनसाथी से कटु वचनों का प्रयोग न करें।

ये भी पढ़ेः भूल कर भी गिफ्ट में न दें ये 5 चीजें, वरना रूठ जाएगी किस्मत, रातों रात बन जाएंगे भिखारी

ये भी पढ़ेः इन उपायों को करने से स्वर्ग की अप्सराएं देती हैं दर्शन, बन जाती हैं प्रेमिका

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे):
अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों में आपकी अहम भूमिका रहेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे,पो): दिन उपयुक्त है। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। बुद्धिमानी से व्यवसायिक कई रुके कार्य पूर्ण होने के योग बन रहे है। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। किसी चीज को जानने की जिज्ञासा रहेगी।

तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते): परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलेगी। चिंता, व्याकुलता व भाग दौड़ रहेगी। आपके कार्यों की आलोचना होगी। दुस्साहस नहीं करें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी। संत समागम होगा।

ये भी पढ़ेः महादेव की आराधना से पूरे होते हैं बिगड़े काम

ये भी पढ़ेः अगर आपके पैरों पर भी हैं ये निशान, तो किस्मत आपको बना देगी करोड़पति

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे):
कम बोले और काम ज्यादा करें। अपने व्यवहार को बदले। आज विशेष लाभ होने की संभावना बन रही है, पर समझदारी से काम करें। परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे। संतान की ओर से चिंता बढ़ेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें अन्यथा दुविधा में फंस सकते है। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज लेने के चक्कर से दूर रहें। कार्य क्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ेः ये 9 चीजें 80 साल के बूढ़े को भी 18 साल का जवान बना देती हैं

ये भी पढ़ेः तांत्रिक विधि-विधान से बना था मां राज-राजेश्वरी की मंदिर, दर्शन से पूर्ण होती हैं इच्छाएं

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू,से, सो,दा):
कार्य की अधिकता से कार्य बाधित होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। राजनीति में बड़े लोगों से भेंट होगी। धर्म स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

मीन (दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची): आपके निर्णय गलत साबित हो सकते है। किसी भी चीज को करने का उतावलापन आपको परेशानी में डाल सकता है। कार्यक्षेत्र में उचित मार्गदर्शन लेना होगा। लोभ, लालच न करें।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / मेष, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु तथा कुंभ के लिए बहुत खास है आज का दिन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.