scriptHoroscope Today 23 December: मिथुन राशि के नेताओं का दिन शुभ, जानें कैसे बीतेगा शुक्रवार | Aaj ka rashifal 23 December: auspicious day for Gemini leaders | Patrika News
राशिफल

Horoscope Today 23 December: मिथुन राशि के नेताओं का दिन शुभ, जानें कैसे बीतेगा शुक्रवार

शुक्रवार 23 दिसंबर का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के नेताओं के लिए अमावस्या का दिन शुभ है। इसके अलावा मेष, वृष, मिथुन, कन्या, कर्क, सिंह राशि के लोगों का समय कैसे बीतेगा, यह जानने के लिए पढ़ें Horoscope Today (आज का राशिफल) ।

Dec 22, 2022 / 04:34 pm

shailendra tiwari

2_2.jpg

आज का राशिफल

भोपाल. शुक्रवार 23 दिसंबर को अमावस्या है। उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम लाए हैं 23 दिसंबर का राशिफल तो आइये जानते हैं आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन (Horoscope Today )।
पं. व्यास बताते हैं कि शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लोगों के लिए काफी शुभ है, खासतौर से मिथुन राशि के राजनेताओं के लिए। वहीं थोड़ी सी लापरवाही वृषभ राशि के लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है, जानें बाकी लोगों के हाल।
मेषः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। हालांकि आज इन्हें अपनी छवि को लेकर सतर्कता बरतनी होगी। मान प्रतिष्ठा को कई ठेस न पहुंचे, इसके लिए प्रयास करते रहें। आज के दिन आपका सामाजिक दायरा बढ़ने की संभावना है। घर परिवार और अपने व्यवसाय में तालमेल स्थापित करने में सफल होंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

वृषभः इस राशि के जातकों को शुक्रवार को सरकारी मामलों में परेशानी आ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत होगी। स्थितियों को समझें और क्रोध में कार्य को न बिगाड़ें। इस राशि के जातक को शुक्रवार को किसी अजनबी पर विश्वास करने से बचने की जरूरत है। दोस्तों की मदद करनी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ेंः Paush Amavasya 2022: इस दिन यह काम पड़ेंगे भारी, जान लें तिथि और मुहूर्त

मिथुनः पं. व्यास का कहना है कि मिथुन राशि के जातक को आज के दिन प्रभावशाली व्यक्तियों से संबंध खराब नहीं करना चाहिए। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। व्यास की सलाह है कि मिथुन राशि के व्यक्ति को नम्र बने रहने की आवश्यकता है। नकारात्मकता को हावी न देने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि राजनीति से जुड़े इस राशि के लोगों के लिए समय उपयुक्त है। दाम्पत्य जीवन सोहार्द्रपूर्ण बना रहेगा।
कर्कः इस राशि के जातक के लिए वाहन सुख मिलने की संभावना है। इससे आवागमन की परेशानी दूर होगी, संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना है। आजीविका में वृद्धि का भी योग बन रहा है। यात्रा का भी योग है, जो सुखद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग आगे बढ़ने में मददगार होगा।
ये भी पढ़ेंः Vivah Muhurt 2023 List: खूब हैं नए साल में विवाह मुहूर्त, न लीजिए टेंशन

सिंहः 23 दिसंबर का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए पारिवारिक संबंध के लिए अधिक ठीक नहीं है। जीवन साथी से झगड़ा हो सकता है। हालांकि व्यावसायिक समस्या का अंत हो सकता है। जीवन में किसी अपनो की कमी खलेगी. अपने व्यक्तिगत कार्यों को नजरअंदाज न करें।
कन्याः इस राशि के लोगों का सामाजिक एवं राजनैतिक दायरा बढ़ने की संभावना है। आपकी लोकप्रियता बढ़ने से विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। उधार दिया पैसा समय पर नहीं मिल पाएगा। इससे कामकाज प्रभावित होंगे, व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय उपयुक्त है।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Horoscope Today 23 December: मिथुन राशि के नेताओं का दिन शुभ, जानें कैसे बीतेगा शुक्रवार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो