scriptAaj Ka Rashifal 30 January: आज आपके लिए साझेदारी में लाभ, पढ़ें आज का राशिफल | Aaj Ka Rashifal 30 january Daily Rashifal | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 January: आज आपके लिए साझेदारी में लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) में आप जान सकते हैं आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार। यदि आप जानना चाहते हैं कि 30 जनवरी आपके लिए कैसी रहेगी तो पढ़ें दैनिक राशिफल(Daily Rashifal), जिसे उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं.चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम लाए हैं आपके लिए।

Jan 29, 2023 / 06:43 pm

Pravin Pandey

aajkarashifal.jpg

आज का राशिफल

मेष: आज का राशिफल 30 जनवरी के अनुसार सोमवार के दिन आपके भावनात्मक रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। युवाओं को योग्यता अनुरूप नौकरी नहीं मिलने से वे उदास रह सकते हैं। हालांकि इस राशि के लोगों के रूके कार्यो में गति आएगी। विरोधी परास्त होंगे और आज के दिन धन लाभ संभव है।

वृषभः सोमवार राशिफल के अनुसार इस दिन वृषभ राशि के जातकों को अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करने से बचना चाहिए वर्ना आपको नुकसान हो सकता है। किसी की कही बातों को दिल से न लगाएं। यह संसार का नियम है जिस पेड़ पर फल लगे रहते हैं, लोग वहीं पत्थर मारते हैं। नेकी के रास्ते ही चलें, इसी में लाभ होगा। यात्रा संभव है।

मिथुनः आज का राशिफल के अनुसार मिथुन राशि के लोगों के लिए 30 जनवरी का समय अनुकूल है। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। समय रहते अपने परिवार के प्रति दायित्वों को पूरा करें। निवेश में जल्दबाजी आपकोमुसीबत में डाल सकती है। सलाह ले कर अपना कार्य करें।
ये भी पढ़ेंः saptahik rashifal (30 Jan-5 Feb): यह सप्ताह लाएगा गुडलक, नौकरी से घर तक ऐसा रहेगा हाल


कर्कः सोमवार राशिफल के अनुसार किसी के दिखावे में आ कर अपना व्यवहार न बदलें, जैसे हैं वैसे रहने में ही आप का फायदा है। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे रहें तो सफलता मिलेगी। अनावश्यक झगड़े हो सकते हैं। इनसे बचने का प्रयास करें।

सिंहः आज के दिन आपके घर किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप से द्वेष रखते हैं तो सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें। पीले रंग के प्रयोग से आपको लाभ संभव है।

कन्याः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार 30 जनवरी के दिन कार्य के प्रति आप की रूचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातको के लिए समय अनुकूल है।
https://youtu.be/LSsOklUrbt4

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 30 January: आज आपके लिए साझेदारी में लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो