scriptआज का दिन 12 में से इन 9 राशियों के लिए है भाग्यशाली, हर मनचाही चीज मिलेगी | Aaj ka rashifal daily horoscope in hindi | Patrika News
राशिफल

आज का दिन 12 में से इन 9 राशियों के लिए है भाग्यशाली, हर मनचाही चीज मिलेगी

आज सोमवार को शुभ तथा सिद्धी योग बन रहा है

Jan 02, 2017 / 08:33 am

सुनील शर्मा

Today

Today

आज सोमवार को शुभ तथा सिद्धी योग बन रहा है। इस योग के साथ कुंभ राशि का चन्द्रमा सभी के लिए शुभ संकेत दे रहा है। आज का दिन 12 में से 9 राशियों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ेः महादेव की आराधना से पूरे होते हैं बिगड़े काम

ये भी पढ़ेः घर से निकलते समय ध्यान रखें ये बात तो हर काम होगा पूरा, प्राप्त होगी लक्ष्मी

ये भी पढ़ेः तंत्र-मंत्र की यह साधारण सी चीज दूर कर देती है जीवन की हर समस्या

मेष –
कुछ नए संकल्पों के साथ दिन की शुरुआत होगी। कार्य विभाजन से काम सहजता से होंगे। आज सफेद रंग के कपड़े पहनना आप के लिए शुभ रहेगा। कारोबार में वांछित तेजी आने की संभावना बन रही है।

वृष – दिन शुभ व प्रगतिकारक रहेगा। व्यावसायिक योजना के विस्तार के लिए मित्रों से आर्थिक मदद मिलेगी। पुराने झंझटों से राहत मिल सकती है। संतान सुख मिलेगा। नौकरी में मन के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

मिथुन – भवन निर्माण के रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने काम से काम रखें, व्यर्थ बातों से दूर रहें। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें।

कर्क – आप कार्य करते तो हैं पर समय पर नहीं करते। आलस हावी रहेगा। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। संतान के परिणय संबंधी मसले हल होने से परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

ये भी पढ़ेः यहां गणेशजी फोन पर सुन कर पूरी करते हैं हर मनोकामना

ये भी पढ़ेः इस शिव मंदिर की रखवाली करते हैं इच्छाधारी नाग-नागिन, जिंदा सांप चढ़ाने से होती है मन्नत पूरी

सिंह –
क्रोध कम और सहज रहें। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। वाहन खरीदने का मन होगा।

कन्या – किसी की सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें। कारोबार में लाभदायक समाचार मिलेंगे। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आवास संबंधी समस्या हल होगी।

तुला –
दिन की शुरुआत अच्छे विचारों से होगी। आप सोचते बहुत हैं और काम कम करते हैं। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता बनी रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।

वृश्चिक – व्यस्तता भरा दिन रहेगा। कारोबार में कई जरूरी निर्णय लेने होंगे। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग बन रहे हैं। संतान की प्रगति संभव है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।

ये भी पढ़ेः जिंदा है भगवान शिव का ये अवतार, इस शिव मंदिर में रोज करता है पूजा

ये भी पढ़ेः प्राणायाम से मिलती हैं आध्यात्मिक और मानसिक शक्तियां

धनु –
किसी पर अधिक आश्रित रहना समझदारी नहीं है। व्यवसाय में नई योजनाओं की शुरुआत होगी। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

मकर – आपकी मेहनत और ईमानदारी से व्यापार में इच्छित लाभ होगा। संपत्ति संबंधी कार्य में अड़चन आ सकती है पर स्वविवेक से हल कर लेंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।

कुंभ – अपने व्यवहार को बदलें। शीत संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएं दूर होंगी।

मीन – अपने व्यय में कटौती करने का प्रयास करें। करियर के प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज का दिन 12 में से इन 9 राशियों के लिए है भाग्यशाली, हर मनचाही चीज मिलेगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो