scriptAaj ka rashifal : कैसा बीतेगा आज आप का दिन अच्छा या बुरा | aaj ka rashifal in hindi : 21 February 2018 | Patrika News
राशिफल

Aaj ka rashifal : कैसा बीतेगा आज आप का दिन अच्छा या बुरा

आज का राशिफल : aaj ka rashifal in hindi – आप की सजगता से आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

Feb 21, 2018 / 12:39 am

शंकर शर्मा

Aaj ka rashifal

मेष– आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। रुके कार्य आप की समझदारी से पूरे होंगे। निजी जीवन में भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं लें। विवाद को हल करने का साहस आएगा।

 

वृषभ– समय पर काम को करें। अपने कार्यक्षेत्र में मन लगा कर काम करें। आप की सजगता से आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। संतान की प्रगति होगी। आलस बिल्कुल नहीं करें।

 

मिथुन– राजनीति में नया परिचय भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पूर्व में किए कार्यों से आज अड़चने आ सकती है। परिजनों को समय दे। संत दर्शन हो सकते है।

 

कर्क– किसी की देखादेखी काम न करे। अचानक से किसी बड़े खर्च की संभावना बन रही है। तैयार रहे। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

 

सिंह– आप के निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। माता-पिता के व्यवहार से दु:खी होंगे। नकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी। सुख साधनों पर खर्च होगा। अनाज तेल तिलहन में निवेश करने से लाभ होगा।

 

कन्या– आज का दिन व्यावसायिक स्थिति को मजबूत करने वाला होगा। ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव होगा। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। पेट संबंधित विकार से परेशान रहेंगे।

 

तुला– दूसरों के लिए आप अच्छा करते हो पर आप के साथ विपरीत होता है। कार्यस्थल पर आप के साथ धोखा हो सकता है। सतर्क रहे। धन की प्राप्ति के साथ प्रसिद्धि भी मिलेगी।

 

वृश्चिक– ईष्ट पर भरोसा रखें और काम करते रहे। परिजनों से चले आ रहे मतभेद समाप्त होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से कष्ट होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

 

धनु– आपके किए कार्यों से लोग अचंभित होंगे। सोचे कार्य अनुकूल समय पर होंगे। खान पान पर नियंत्रण रखे। आप की जीवनशैली में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है।

 

मकर– आ रही परेशानी का अंत होगा। प्रशासन से जुड़े कार्य आप के संपर्कों द्वारा पूरे होंगे। अध्ययन में सफलता मिलेगी। निकटतम व्यक्तियों के व्यवहार में परिवर्तन होगा।

 

कुम्भ– हर किसी को अपने राज न जाहिर करें। गृहस्थ जीवन में अनुकूल स्थिति बनेगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। निर्माण कार्यों में गति आएगी।

 

मीन– अपने कर्तव्य से विमुख न हो। आज वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के शुभ कार्यों में आप का सराहनीय योगदान रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में श्रेष्ठ योग ? बन रहे है।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj ka rashifal : कैसा बीतेगा आज आप का दिन अच्छा या बुरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो