scriptराशिफल 24 जुलाई : इस राशि के जातक को आज मिलेगा धोखा | aaj ka rashifal in hindi 24 july 2019 | Patrika News
राशिफल

राशिफल 24 जुलाई : इस राशि के जातक को आज मिलेगा धोखा

today rashifal : इस राशि के जातक को आज मिलेगा धोखा

Jul 23, 2019 / 03:39 pm

Devendra Kashyap

today rashifal

राशिफल 24 जुलाई : इस राशि के जातक को आज मिलेगा धोखा

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / aries Horoscope Today : आज का दिन किसी सफेद वस्तु का दान करें। धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।
वृषभ राशिफल / Tauras Horoscope Today : सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय-समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।
मिथुन राशिफल / gemini Horoscope Today : दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचार्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी संभावना है, सतर्क रहें। व्यय वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।
कर्क राशिफल / cancer Horoscope Today : अपने कपड़े रहन सहन इन सब के आलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।
सिंह राशिफल / leo Horoscope Today : परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गती मिलेगी। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अतीआवश्यक है।
कन्या राशिफल / virgo Horoscope Today : अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आयेगी।
तुला राशिफल / libra Horoscope Today : किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझैते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें। उन्नती होगी।
वृश्चिक राशिफल / scorpio Horoscope Today : समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।
धनु राशिफल / sagittarius Horoscope Today : परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थेड़ा समय धर्म में दें।
मकर राशिफल / capricorn Horoscope Today : कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today : दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जीतना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करे। विजय होगी।
मीन राशिफल / pisces Horoscope Today : अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / राशिफल 24 जुलाई : इस राशि के जातक को आज मिलेगा धोखा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो