scriptआज का राशिफल: श्री विष्णु की कृपा से आज इन राशि वालों के विवाह में आ रही अड़चने होंगी दूर, जानें कैसा रहेगा आपका दिन | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 23 july 2020 | Patrika News
राशिफल

आज का राशिफल: श्री विष्णु की कृपा से आज इन राशि वालों के विवाह में आ रही अड़चने होंगी दूर, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि…

भोपालJul 22, 2020 / 04:29 pm

दीपेश तिवारी

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 23 july 2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope today astrology 23 july 2020

साल 2020 की जुलाई का आज 23वां दिन यानि 23 जुलाई 2020 को बृहस्पतिवार Thursday का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं के गुरु का दर्जा प्राप्त है, इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहते हैं। इसे विद्या का कारक ग्रह भी माना जाता है। इसका रंग पीला व रत्न पुखराज है। वहीं इस दिन की कारक देव श्री हरि विष्णु हैं। साथ ही इस दिन मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

आज का विशेष : Today’s Special 23 July 2020
आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि ( 05:03 PM तक फिर चतुर्थी ) व दिन बृहस्पतिवार ( 23 july 2020, Thursday ) का है। इस दिन मघा नक्षत्र ( 05:44 PM तक फिर पूर्वाफाल्गुनी ) रहेगा।

23 जुलाई 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त – 11:37 AM से 12:31 PM
: अमृत काल – 03:29 PM से 04:59 PM
: सर्वार्थ सिद्धि योग – नहीं है
: रवि योग – 05:44 PM से 05:21 AM, जुलाई 24

23 जुलाई 2020 का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 15:12:38 से 16:06:26 तक
: राहुकाल – 13:45:12 से 15:26:05 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 23 जुलाई 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

Today Rashifal 23 July 2020,Thursday: aaj ka horoscope in hindi daily astrology today

आज का राशिफल : Today Rashifal – 23 July 2020, Thursday

1. मेष राशि :-
मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। धन के अपव्यय की संभावना के बीच समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें।

 

2. वृषभ राशि :-
नई योजना के चलते व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। दाम्पत्य संबंध में सुधार के बीच अनचाहे काम करने होंगे। लेकिन, पिता से अनबन हो सकती है।


3. मिथुन राशि :-
नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना के बीच कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नही मिलेगी। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।


4. कर्क राशि :-
कानूनी झंझटों से राहत के चलते मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी व शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी।

5. सिंह राशि :-
दिन अनुकूल होने के साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। किसी को भी अपने राज न बताएं वरना अपकीर्ति हो सकती है, अत: सतर्क रहें। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा।


6. कन्या राशि :-
सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे। इसके अलावा अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। दोस्तों की चिंता रहेगी।


7. तुला राशि :-
व्यापारिक और कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। लेकिन, किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।


8. वृश्चिक राशि :-
रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा।

9. धनु राशि :-
नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। घरेलु काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी।


10. मकर राशि :-
विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। लेकिन, राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।

 

11. कुम्भ राशि :-
समय शुभ व अनुकूल फलों को देने वाला है। आप की मेहनत और सूझ बुझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि के साथ ही भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।


12. मीन राशि :-
कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि के बीच आप के रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन में प्रसन्नता होगी।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज का राशिफल: श्री विष्णु की कृपा से आज इन राशि वालों के विवाह में आ रही अड़चने होंगी दूर, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो