हालांकि फरवरी की शुरुआत आपके लिए शुभ नहीं रहेगी। विवाह योग्य युवाओं के विवाह की चर्चा हो सकती है। आपकी सेहत में सुधार होगा। सहकर्मियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। जॉब में वेतन को लेकर बॉस से झगड़ा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। नया वाहन खरीदने की योजना बनेगी। प्रिय जन के साथ रोमांचक यात्रा के लिए जा सकते हैं। नेत्र रोगियों को थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। आंखों में समस्या हो सकती है। 12 फरवरी के पहले कोई कानूनी मामला तूल पकड़ सकता है।
फरवरी की शुरुआत मीन राशि वालों के लिए काफी अच्छी रहेगी। होटल व्यवसाय से जुड़े व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। नये व्यवसाय में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। भोग-विलास का भरपूर आनंद उठाएंगे। गूढ़ विद्याओं का अभ्यास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व अच्छा रहेगा। आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मानसिक उलझनों का निवारण होगा। जीवनसाथी से धन का लाभ मिलेगा। दूसरा और अंतिम सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।
विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। आप पर ऋण बढ़ सकता है। लोग आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। पैसे की तंगी झेलनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपको असुविधा हो सकती है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। लेन-देन में आपको सतर्कता रखनी चाहिए। सम्पत्ति में निवेश करने से पहले कुछ सावधानी रखें। अपना आवास बदलने का विचार बनाएंगे। लेकिन अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें। प्रेम संबंधों में कपटपूर्ण व्यवहार से बचें। तनाव की वजह से अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है। योग और प्राणायाम के लिए समय अवश्य निकालें।