scriptRashifal 14 August 2021 : शनि 6 राशियों पर बरसाएंगे विशेष कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार? | Horoscope 14 August 2021 ka rashifal daily astrology | Patrika News
राशिफल

Rashifal 14 August 2021 : शनि 6 राशियों पर बरसाएंगे विशेष कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार?

14 अगस्त को क्या कहते हैं आपके ग्रह

भोपालAug 13, 2021 / 02:39 pm

दीपेश तिवारी

14_august_2021_rashifal

14august 2021 astrology

ग्रहों में लगातार हो रहे परिवर्तन के चलते जहां कल किसी राशि का दिन शुभ था तो वहीं आज किसी ओर राशि के लिए विशेष दिन हो सकता है।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार हर रोज होने वाले ग्रहों के परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होता है। इसी के कारण हर दिन हर राशि का फलादेश बदल जाता है और हर दिन ग्रहों की स्थिति के आधार पर आने वाला फलादेश ही दैनिक राशिफल कहलाता है।

आइये समझते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के मुताबिक शनिवार Saturday, 14 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

Todays Rashifal
IMAGE CREDIT: patrika

: Aries Daily Horoscope 14 August 2021 आज का मेष राशिफल
किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। समय रहते धन संचय कर लें।

: Taurus Daily Horoscope 14 August 2021 आज का वृषभ राशिफल
कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकलें आ सकती हैं। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता सतर्क रहे। संतान की शिक्षा सम्बन्धी चिंता रहेगी।

Read more – Rain Astrology: जल्द ही जोरदार बारिश के योग

Gemini Daily Horoscope 14 August 2021 आज का मिथुन राशिफल
कार्य स्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहे। योजनाएं अधूरी रहेंगी। आप के अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते हैं।

Cancer Daily Horoscope 14 August 2021 आज का कर्क राशिफल
लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव। उचित होगा अपना ध्यान अपने कॅरियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे।

Read more – Astrology: आपकी कुंडली के ये ग्रह आपसे करवाएंगे पाप! जानें इनके अशुभ प्रभाव से कैसे बचें?

Astro grah

Leo Daily Horoscope 14 August 2021 आज का सिंह राशिफल
आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। आपको मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। सोने चाँदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

Virgo Daily Horoscope 14 August 2021 आज का कन्या राशिफल
आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय होगा। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। अपने स्वास्थ का ध्यान रखें।

Libra Daily Horoscope 14 August 2021 आज का तुला राशिफल
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट सम्बंधित पीड़ा सम्भव है।

Scorpio Daily Horoscope 14 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
पैत्रिक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। मेहमानों का आगमन की संभावना के बीच विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करने से लाभ होगा। आपके अपने ही आपको परिवार से दूर करना चाहते हैं।

Read more – August 2021 Rashi Parivartan – अगस्त 2021 के राशि परिवर्तन, यहां देखें

August 2021 Rashi Parivartan

Sagittarius Daily Horoscope 14 August 2021 आज का धनु राशिफल
समय श्रेष्ठ है। नये अनुबंध आज हो सकते हैं। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। जो भूमि आप ने क्रय की है वह आपको खूब फलेगी। पैसो का लेन देन आज संभल कर करें।

Capricorn Daily Horoscope 14 August 2021 आज का मकर राशिफल
आपने कार्य के प्रति आज से ही गंभीर हो जाएं, तो ही बेहतर है। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट स्म्भंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

Aquarius Daily Horoscope 14 August 2021 आज का कुंभ राशिफल
भूमि भवन के नए सौदों के बीच आज सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। पड़ोसियों से संबंधों को सुधारें। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।

Pisces Daily Horoscope 14 August 2021 आज का मीन राशिफल
दिन की शुरुआत प्रसन्न भाव से होगी। आज कोई रोचक जानकारी प्राप्त हो सकती है। यात्रा हो सकती है। जिस पर आप भरोसा करते हैं आज वही आप को नुकसान दे सकता है, अत: सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal 14 August 2021 : शनि 6 राशियों पर बरसाएंगे विशेष कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो