
Planets Astrology : साल 2021 का नया माह अगस्त शुरु होने जा रहा है। ऐसे में हर माह के समान इस माह भी कुछ ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करने वाले हैं। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी पड़ेगा।
ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार अगस्त 2021 में कुल चार बार ग्रहों में राशि परिवर्तन होगा, और इन ग्रहों की संख्या तीन रहेगी। इनमें बुध ग्रह अगस्त में ही दो बार परिवर्तन करेंगे।
अगस्त में सबसे पहला परिवर्तन बुध 09 अगस्त को करेंगे, जो कर्क से निकलकर सिंह में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं इसके ठीक 17 दिन बाद बुध सिंह राशि से निकलकर अपने ही स्वामित्व वाली कन्या राशि में चले जाएंगे। जो उनकी उच्च राशि है।
इस माह दूसरा परिवर्तन बुध के परिवर्तन के दो दिन बाद शुक्र करेंगे। जो सिंह से निकलकर कन्या राशि में चले जाएंगे। जहां वे 6 सितंबर तक रहेंगे। वहीं शुक्र के इस परिवर्तन के ठीक अगले दिन सूर्य भी अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे, जहां वे 17 सितंबर तक रहेंगे। जबकि सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश के 9 दिन बाद बुध पुन: राशि परिवर्तन करते हुए कन्या राशि में चले जाएंगे।
कब करेंगे कौन से ग्रह परिवर्तन:
1. अगस्त 2021 का पहला राशि परिवर्तन
इस माह बुध देव 09 तारीख को देर रात 01:23 AM बजे कर्क से सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। और वे इस राशि में 26 अगस्त 2021 सुबह 11:08 AM बजे तक रहेंगे। ज्योतष के जानकारों के अनुसार बुध के इस परिवर्तन का सभी राशियों पर अच्छा-बुरा असर देखने को मिलेगा।
2. अगस्त 2021 का दूसरा राशि परिवर्तन
अगस्त 2021 के बुधवार, 11 अगस्त सुबह 11:20 AM बजे शुक्र देव सूर्य देव के स्वामित्व वाली सिंह राशि से निकलकर बुध के स्वामित्व वाली कन्या राशि में चले जाएंगे।
यहां यह करीब 26 दिनों तक रहते हुए सोमवार, 06 सितंबर 2021 को देर रात 12:39 AM बजे के बाद ये अपने स्वामित्व वाली तुला राशि में चले जाएंगे।
3. अगस्त 2021 का तीसरा राशि परिवर्तन
इस माह 17 तारीख को सूर्य देव देर रात 01:05 AM बजे कर्क राशि से अपनी स्वामित्व वाली सिंह राशि में चले जाएंगे। यहां सूर्यदेव शुक्रवार,17 सितंबर 2021 की देर रात 01:02 AM बजे तक रहने के बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
4. अगस्त 2021 का चौथा राशि परिवर्तन
इस माह बुध एक बार फिर करीब 17 दिनों बाद अपनी राशि बदलते हुए सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरुवार, 26 अगस्त 2021 की सुबह 11:08 AM बजे बुध देव कन्या राशि में परिवर्तन कर जाएंगे। फिर बुधवार,22 सितंबर 2021 को शाम 07:52 PM बजे तक यहां रहने के बाद वे तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे जाएंगे।
Updated on:
29 Jul 2021 07:05 pm
Published on:
29 Jul 2021 07:05 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
