राशिफल

Rashifal- 21 September 2021 : इन 5 राशियों के लिए मंगलवार रहेगा खास, जानें आपके लिए कैसी रहेगी प्रतिपदा तिथि?

क्या कहते हैं 21 सितंबर को आपके ग्रह

Sep 20, 2021 / 03:13 pm

दीपेश तिवारी

Danik Astrology

ग्रहों में लगातार हो रहे परिवर्तनों का असर हर किसी पर होने के चलते हर रोज लोगों की स्थिति में बदलाव देखने को मिलता है, ऐसे में जहां कल किसी राशि का दिन शुभ था तो आज किसी ओर राशि के लिए विशेष दिन हो सकता है।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार भी ग्रहों में हो रहे परिवर्तनों का असर हर रोज सभी 12 राशियों पर होता है। वहीं किसी भी जातक की राशि चंद्र ग्रह पर निर्भर करती है, जो लगतार परिवर्तन की स्थिति में होता है। ऐसे में हर दिन प्रत्येक राशि का फलादेश बदल जाता है। और हर दिन ग्रहों की स्थिति के आधार पर आने वाला फलादेश ही दैनिक राशिफल कहलाता है।

आइये समझते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के मुताबिक मंगलवार Tuesday, 21 सितंबर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

IMAGE CREDIT: patrika

Aries Daily Horoscope 21 September 2021 आज का मेष राशिफल
आज दिन की महत्वता को समझते हुए कार्य करें। धैर्य, संयम रखकर काम करें। निजी जीवन में निर्णय लेने में विलंब न करें। कार्य के प्रति लापरवाही हानिकारक रहेगी। कार्यस्थल पर हर किसी पर विश्वास न करें।

Taurus Daily Horoscope 21 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। व्यवसाय में काम का बोझ बढ़ेगा। शत्रु आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं। मनमर्जी तरीके से कार्य न करें।

Read more – Pitru Paksha 2021: श्राद्ध कैलेंडर 2021 में जानेें कब किसका करना है श्राद्ध

Gemini Daily Horoscope 21 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
स्वयं का प्रभाव व अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का पल रहेगा। लेकिन कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। वाणी पर संयम आवश्यक है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अपनों से मनमुटाव होने की स्थिति बनेगी।

Cancer Daily Horoscope 21 September 2021 आज का कर्क राशिफल
आप की मेहनत और ईमानदारी के बलबूते पर नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक निवेश और बचत में वृद्धि होगी। व्यापार के विवादों का निपटारा होने की संभावना के बीच उपहार पा सकते हैं।

Read more – Shradh Paksha 2021: पितृ कार्य के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

rashi parivartan

Leo Daily Horoscope 21 September 2021 आज का सिंह राशिफल
व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है। समय पर संभल जाएं और परिवार की समस्या को अनदेखा न करें। व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप की आदतों के कारण परिवारजनो को अपमानित होना पड़ सकता है।

Virgo Daily Horoscope 21 September 2021 आज का कन्या राशिफल
दिन शुभ है। आपकी कामना पूरी होगी। कामकाज में सुधार होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। सद्भावनाएं जागृत होंगी। मौज मस्ती में समय बीतेगा।

Libra Daily Horoscope 21 September 2021 आज का तुला राशिफल
व्यापार, नौकरी में वृद्धि के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप बदलाव करें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। अपनी मर्यादा में रहें। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान न करें।

Scorpio Daily Horoscope 21 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
आज व्यवसायिक नए अनुबंध होंगे। महत्व के कार्य सिद्ध होंगे। कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। कामकाज में सुधार होगा। व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें। रचनात्मक कार्यों काप्रतिफल मिलेगा। धर्म में आस्था बढेगी।

Read more – Pitru Paksha 2021: कोरोना के मृतक बनाएंगे पितृ दोष व कालसर्प दोष!

rashi parivartan
Sagittarius Daily Horoscope 21 September 2021 आज का धनु राशिफल
नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर कार्य करके स्थिति सुदृढ़ बनाएं। कुछ नवीन योजनाएं लागू की जा सकती हैं। अनजाने में हुई गलती से नुकसान सम्भव है।
Read more – Pitra Paksha 2021: कोरोना से हुई मौत वालों का ऐसे करें श्राद्ध, मिलेगी शांति

Capricorn Daily Horoscope 21 September 2021 आज का मकर राशिफल
पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उन्नति होगी। व्यापार में जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। परिवारिक विवादों के कारण तनाव बढेगा। खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।
Aquarius Daily Horoscope 21 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे।कार्यसिद्धि होने से साहस, पराक्रम बढ़ेगा। कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। धर्म ग्रंथ के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।
Pisces Daily Horoscope 21 September 2021 आज का मीन राशिफल
परिवार में किसी विशेष कार्य की योजना बनेगी। आय से अधिक व्यय न करें। माता पिता की आज्ञा का पालन करें, सफल होंगे। परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा।
Read more – September 2021 Rashi Parivartan- सितंबर 2021 में ये ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

Read more – Rashi Parivartan of Jupiter: गुरु का मकर राशि में प्रवेश से बना खतरनाक योग

Read more – ये है भगवान का इशारा!आने वाले अच्छे समय के खास संकेतों को ऐसे पहचानें

संबंधित विषय:

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal- 21 September 2021 : इन 5 राशियों के लिए मंगलवार रहेगा खास, जानें आपके लिए कैसी रहेगी प्रतिपदा तिथि?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.