scriptआने वाले अच्छे समय के खास संकेतों को ऐसे पहचानें, ये है भगवान का इशारा! | special signs given by god for your future | Patrika News

आने वाले अच्छे समय के खास संकेतों को ऐसे पहचानें, ये है भगवान का इशारा!

locationभोपालPublished: Sep 28, 2018 01:07:36 pm

ये खास संकेत special signals of god बताते हैं भगवान का इशारा…

God Signals

आने वाले अच्छे समय के खास संकेतों को ऐसे पहचानें, ये है भगवान का इशारा!

भोपाल। हमारा कौन सा दिन अच्छा गुजरेगा या हमें किस दिन तकरीबन हर कार्य में सफलता मिलेगी। इसकी जानकारी नहीं होने से हम हमेशा ही अच्छे समय का इंतजार करते रहते हैं।

ऐसे में कई बार कोई दिन अचानक ही अच्छा भी चला जाता है, लेकिन समय समय पर सामने आने वाले तनावों के कारण हम केवल यहीं सोच कर खुशgod signals for you हो लेते हैं कि चलो आज तो दिन अच्छा निकला।
इसके बाद हम फिर अगले दिन अच्छे दिनों का इंतजार करने लगते हैं। कुल मिलाकर हमें पता ही नहीं चलता कि हमारा कौन सा दिन अच्छा गुजरेगा या हमें किस दिन तकरीबन हर कार्य में सफलता मिलेगी। अच्छे दिन सभी को अच्छे लगते हैं।
इस संबंध में पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि हमें लगातार अपने दिन के संबंध में ईश्वरीय तौर पर संकेत special signs given by god for your futureतो मिलते हैं, लेकिन अधिकतर हम इन्हें पहचान नहीं पाते और केवल भय में समय गुजार देते हैं।
पंडित शर्मा का कहना है कि हमें भगवान भी आने वाले अच्छे समय का संकेत तो देते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में हम यह समझ ही नहीं पाते कि भगवान ने हमें कोई संकेत special signs given by god for your future भी दिया है।
भगवान के ये हैं खास संकेत god signals for you…
1. जब भी आप सुबह उठकर शीशा देखते हैं और उस समय यदि आपको अपने चेहरे में कुछ परिवर्तन और चमक के साथ लाली, नजर आने लगे तो समझ जाएं कि आपके अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है।
2. यदि अचानक सुबह-सुबह सगे-संबंधियों या जिस से पैसा आप ने लेना है वह मिलने लग जाए। तो समझ जाएं कि आपका शुभ समय शुरु हो चुका है।

3. जब भी आप प्रातः घर से निकले तो कोई आपके सामने पानी या दूध से भरा बर्तन लेकर आ जाए, तो समझे कि आपका समय बेहद शुभ बीतने वाला है।
4. शरीर के दाहिने अंगों का फड़कना बेहद शुभ माना जाता है। दाहिने गाल, बाजू, हाथ का फड़कना व्यक्ति की सुख समृद्धि की ओर इशारा special signals करता है। जिससे उसे आने वाले समय में हर क्षेत्र में बरकत प्राप्त होती है।
5. जब भी आप प्रातः घर से निकले तो कोई आपके सामने पानी या दूध से भरा बर्तन लेकर आ जाए, तो समझे कि आपका समय बेहद शुभ बीतने वाला है।

6. प्रातः काल कार्य पर जाते समय कोई बालक या कन्या हंसता हुआ चेहरा लेकर आपके सामने special signals आ जाए, तो समझिए कि आप का दिन बेहद बेहतर और सफलता प्रदान करने वाला रहेगा।
7. इसी प्रकार कहीं अपने बछड़े को दूध पिलाती गाय का दिखना भी आपको अच्छे समय का संकेत special signals of god है।

8. यदि अचानक अनावश्यक रूप से खर्च हो रहे पैसे, खर्च होना रुक जाए। पैसा टिकना शुरू हो जाए और आपका बैंक बैलेंस और धन संचय करने में सफल हो जाएं, तो समझें कि आपके शुभ समय की शुरुआत हो चुकी है।
9. पशु पक्षी के द्वारा भी हमें शुभ संकेतों की प्राप्ति होती है। जैसे बंदर यदि आम की गुठली आपकी छत पर फेंक दें, बिल्ली घर में बच्चों को जन्म दे या फिर पक्षी कोई चांदी की चीज आपकी छत पर छोड़ जाए, तो यह बेहद शुभ संकेत होते हैं। जिससे आपके घर में सुख समृद्धि और धन धान्य की वृद्धि होती है।
ये इशारे भी हैं खास Good Luck Sign…
वहीं ज्योतिष के जानकार वी शास्त्री के अनुसार जीवन में हर इंसान ज्यादा से ज्यादा पैसे या धन की इच्छा रखता है। इसी वजह से इंसान मेहनत करता है काम करता है जिससे पैसा कमा सके, लेकिन कई बार लोगों को राह चलते हुए पैसे पड़े मिल जाते है।
शास्त्री के अनुसार सड़क आदि पर पैसों का पड़ा मिलना ज्योतिष की तरफ से खास संकेत Good luck Sign देता है, वहीं इसके उपयोग को लेकर भी कुछ खास बातें हैं। सड़क पैसे सिक्के मिलने के सही अर्थ के संबंध में उनका कहना है कि पैसे जिस स्थिति में मिलता है उसका अर्थ उसी आधार में होता है…
1.धन-लाभ का संकेत :
Good luck Signअचानक से धन की प्राप्ति हर्ष का विषय है और ज्योतिष के अनुसार आपको सुबह सुबह सड़क पर सिक्के या नोट दिखाई दें, तो कि समझिये आपको कहीं से धन की प्राप्ति Good luck Sign होने वाली है।
– सड़क पर मिले सिक्के या नोट को दान करना ही बेहतर है।
2. आशीर्वाद का प्रतीक :
जीवन में धन की कमी ना होने से सत्ता शक्ति और मूल्यों का आगमन होता है। धन में एक ख़ास ऊर्जा और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद होता है। अचानक धन का मिलना संकेत Good luck Sign है कि आपके ऊपर लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
3. गुड-लक चार्म :
सुबह सुबह धन का अचानक मिलना शुभ संकेत होता है, इसे गुड लक चार्म Good luck Sign भी माना जाता है। अगर आपको सिक्का मिला है तो और भी अच्छी बात है।
4. पारलौकिक शक्तियां :
माना जाता है की शाम या दिन ढलते हुए अगर आपको सिक्का या नोट कहीं पड़ा हुआ मिले तो समझ जाइये कि कोई शक्ति आपको राह दिखा रही है और संकेत दे रही है कि आपके ऊपर जो बुरा समय चल रहा है वो खत्म होने वाला है।
5. सिक्का :
दिन के मध्य में सड़क पर सिक्का का मिलना इस बात का संकेत है कि जल्द आपकी जिंदगी में अहम् बदलाव आएंगे, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाएंगे। सिक्का मिलना इस तरफ भी इशारा Good luck Sign करता है की आप सफलता, उन्नति और नई उपलब्धि के तरफ अग्रसर होने वाले हैं।
Pt.sunil sharma
6. नोट :
दिन के मध्य में सड़क पर नोट मिलना इस बात की तरफ संकेत है की आपके पूर्वज या अदृश्‍य शक्तियां आपको संकेत दे रही हैं कि आप यदि जिंदगी की उथल पुथल से परेशान है तो नयी शुरुआत करें। खुद पर विश्वास के साथ सही पथ पर अग्रसर रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो