scriptRashifal-28 September 2021: श्राद्ध पक्ष की सप्तमी दिन इनकी चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार? | Rashifal 28 September 2021 aaj ka Horoscope daily astrology | Patrika News
राशिफल

Rashifal-28 September 2021: श्राद्ध पक्ष की सप्तमी दिन इनकी चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार?

आपके ग्रह 28 सितंबर 2021 को क्या कहते हैं?

भोपालSep 27, 2021 / 05:43 pm

दीपेश तिवारी

rashifal

rashifal

चंद्र की कुंडली में मौजूद स्थिति पर ही किसी भी जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज मंगलवार tuesday, 28 सितंबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

Horoscope
IMAGE CREDIT: patrika

Aries Daily Horoscope 28 September 2021 आज का मेष राशिफल
शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। निवेश शुभ रहेगा।जल्दबाजी न करें,वरना काम बिगड़ सकते हैं। किसी के बारे ज्यादा सोचकर तनाव लेना ठीक नहीं हैं। अस्वस्थता रह सकती है। चोरी आदि से बचें।

Taurus Daily Horoscope 28 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जाएंगे। यात्रादि से लाभ होगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा।

Read more – Indian Astrology: एक बार फिर कोरोना को मिल रहा है ग्रहों का सहयोग

Gemini Daily Horoscope 28 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सब को साथ में ले कर चलें। कुसंगति हानिकर रहेगी। आर्थिक संकट सम्भव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें।

Cancer Daily Horoscope 28 September 2021 आज का कर्क राशिफल
बकाया वसूली होगी। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। आजीविका के क्षेत्र में वृद्धि होगी। संतान के किए कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। परिश्रम अधिक होगा।

Read more – श्राद्ध की एकादशी का व्रत है बेहद खास

Astrology
IMAGE CREDIT: patrika

Leo Daily Horoscope 28 September 2021 आज का सिंह राशिफल
साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

Virgo Daily Horoscope 28 September 2021 आज का कन्या राशिफल
सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। ज़िद न करें, परिजनों की बात मानें लाभ होगा। घर की साफ़ सफ़ाई करने में समय बितेगा ।अकारण घर का वातावरण ख़राब न करें।

Read more – September 2021 Rashi Parivartan- सितंबर 2021 में ये ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

Libra Daily Horoscope 28 September 2021 आज का तुला राशिफल
आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे। जीवन शैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे।अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा।

Scorpio Daily Horoscope 28 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
अपनी समझदारी से रुके कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। कुसंगति से हानि होगी।

Read more – आश्विन कृष्ण अष्टमी यानि महालक्ष्मी के व्रत का दिन

rashi parivartan
Sagittarius Daily Horoscope 28 September 2021 आज का धनु राशिफल
कई दिनों से रुके कार्य आज पूरे होंगे। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें।

Capricorn Daily Horoscope 28 September 2021 आज का मकर राशिफल
अपने वाक्चतुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।
Read more – Monthly Horoscope 2021: सितंबर 2021 का मासिक राशिफल

Aquarius Daily Horoscope 28 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
व्यवसाय में लाभ हो सकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदत सुधारें।
Read more – Rashi Parivartan of Jupiter: गुरु का मकर राशि में प्रवेश बना रहा खतरनाक योग, जानें इस परिवर्तन का आप पर असर

Pisces Daily Horoscope 28 September 2021 आज का मीन राशिफल
व्यवसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह वृ्द्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। पीड़ा रहने के बीच आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal-28 September 2021: श्राद्ध पक्ष की सप्तमी दिन इनकी चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो