scriptराशिफल: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा महीने का आखिरी दिन | Today Hindi Rashifal 31 May | Patrika News
राशिफल

राशिफल: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा महीने का आखिरी दिन

आज 31 मई 2017 एवं बुधवार है। आज के राशिफल में जानिए, सितारों की चाल आपके लिए क्या सौगात लेकर आई है।

Jun 02, 2017 / 08:37 am

Santosh Trivedi

मेष

कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें काम बनेगे। 
वृषभ

व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बूझ से धनलाभ होगा। निवेश और नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।
मिथुन

परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेगा। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

कर्क
आप जो सोचते हैं वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।
सिंह

अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं। शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटना आदि से हानि संभव है। अध्यन में अवरोध आ सकता है।
कन्या

जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा। विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

तुला
अपनी संगत बदले आप का संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

वृश्चिक
दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म, कर्म में रुचि रहेगी। वाणी मीठी रखें।
धनु

संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें गलत निर्णय जीवन बदल सकता हे। जोखिम भरें कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी। 

मकर
जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।
कुम्भ

संतान की जिद जायज हो तब ही पूरी करें। आप की निर्णय शक्तिबहुत कमजोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे है। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। धैर्य रखें। 

मीन
दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें।क्रक्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / राशिफल: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा महीने का आखिरी दिन

ट्रेंडिंग वीडियो