राशिफल

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 02 May 2021: सूर्य देव आज इन 5 राशिवालों की बदल देंगे किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका रविवार?

Daily Horoscope: आज षष्ठी तिथि 02:50 PM तक उसके बाद सप्तमी…

भोपालMay 01, 2021 / 06:09 pm

दीपेश तिवारी

02 May 2021 ka Horoscope

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज रविवार Sunday, 02 मई 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है…


Read more – रविवार का ये उपाय घर में बढ़ाएगा धन, सूर्य देव के साथ ही शनि देव भी होंगे प्रसन्न
: आज का 02 May 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है।

: आज का 02 May 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

: आज का 02 May 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। बुजुर्गो के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

: आज का 02 May 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार के साथ अपने विश्वसनीय जनों से चर्चा करके निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा।

Read more – Puja Path : वैशाख के पहले Sunday को करें आसामाई पूजा, जीवन की हर आशा होगी पूरी

https://www.patrika.com/dharma-karma/aasamai-puja-on-the-first-sunday-of-vaishakh-6825412/
: आज का 02 May 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं नुकसान हो सकता है। शत्रु घात लगाने की कोशिश में बैठे हैं। अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा।

: आज का 02 May 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
जोखिम के कार्यों से दूर रहे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, अत: सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

: आज का 02 May 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। जीवन में कई उतार चडाव आते रहते हैं, चुपचाप बैठ जाने से नुक्सान आप के साथ कई अन्य लोगों का भी होगा।

: आज का 02 May 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
समय अच्छा है, पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं सफलता आपके कदम चूमेगी। सहयोगियों की मदद से दिक्कतों का तुरंत हल निकल जाएगा। कार्यस्थल बार बार मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें समाधान हो जाएगा।

: आज का 02 May 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते है।

Read more – Vaishakh shukla chaturdashi 2021: श्री नृसिंह जयंती कब है? जानें पूजा विधि और कथा

https://www.patrika.com/festivals/shri-narsingh-jayanti-2021-date-and-puja-vidhi-6825526/
: आज का 02 May 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
काम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

: आज का 02 May 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

: आज का 02 May 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आर्थिक लाभ की संभावना के बीच नौकरी में तबादले के योग हैं। व्यस्तता के चलते आज भी कुछ जरूरी कार्य नहीं हो पाएंगे। केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, बल्कि अपनी दूसरी जरूरी जिम्मेदारी को भी पूरा करें।

Read more – सूर्य से ऐसे पाएं मनचाहा आशीर्वाद

Read more – ऐसे करें नकारात्मकता को दूर

Read more – vaisakha Month 2021: शिवपूजन के लिए अत्यंत खास है वैशाख माह, जानें सोमवार को क्या करें…

संबंधित विषय:

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 02 May 2021: सूर्य देव आज इन 5 राशिवालों की बदल देंगे किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका रविवार?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.