scriptToday Horoscope: वृष, कर्क, कुंभ राशि वालों को धनलाभ, धनु वालों की व्यस्तता बढ़ेगी, बाकी जानें अपना हाल | Today Horoscope Taurus Cancer Aquarius will get financial benefits sunday Sagittarius busy rest know aaj ka rashifal | Patrika News
राशिफल

Today Horoscope: वृष, कर्क, कुंभ राशि वालों को धनलाभ, धनु वालों की व्यस्तता बढ़ेगी, बाकी जानें अपना हाल

4 फरवरी 2024 का राशिफल जानने के लिए www.patrika.com पर पढ़ें रविवार आज का राशिफल

Feb 03, 2024 / 05:45 pm

Pravin Pandey

rashifal22.jpg

आज का राशिफल 4 फरवरी 2024

मेष राशि
सोचते कुछ हैं और होता कुछ है। जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना बनाए लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे।


वृष राशि
आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश और लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि
लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बनते हैं। भय बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।


कर्क राशि
सोचने समझने की शक्ति में कमी आएगी। माता-पिता के साथ समय बीतेगा। धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं।

सिंह राशि
परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आप के कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा, संयम से काम लें। आज मौन ही लाभदायक होगा।


कन्या राशि
समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, आज पुराने रोग उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। धैर्य आवश्यक है।
ये भी पढ़ेंः कुंभ राशि वालों का बॉस से झगड़ा और मीन राशि वालों को व्यापार में सफलता


तुला राशि
आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी, मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है। सम्पत्ति के विवाद समाप्त होंगे।

वृश्चिक राशि
अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखें। उदर रोग से पीड़ित रहेंगे। दिन मध्यम है।


धनु राशि
समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आएगी। व्यापारिक व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। यात्रा के योग टालें।

मकर राशि
आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनते हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोच के परे काम हो रहे हैं। लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। करियर में बदलाव आएगा।

कुंभ राशि
आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। आज धनलाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।


मीन राशि
समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापर बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Today Horoscope: वृष, कर्क, कुंभ राशि वालों को धनलाभ, धनु वालों की व्यस्तता बढ़ेगी, बाकी जानें अपना हाल

ट्रेंडिंग वीडियो