11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Horoscope 1 to 7 september: नए सप्ताह में मेष, वृषभ समेत 5 राशियों को मिलेगी उन्नति, साप्ताहिक राशिफल में पढ़ें अपना भविष्य

Weekly Horoscope 1 to 7 September 2024: नये सप्ताह में 4 सितंबर को बुध ग्रह गोचर होगा, इससे बुधादित्य योग बनेगा। इसके अलावा भी ग्रहों की ऐसी स्थिति है की 5 राशियों की जिंदगी में विशेष उन्नति के क्षण आएंगे। साप्ताहिक राशिफल मेष से कन्या में जानें अपना भविष्य (Saptahik Rashifal)

6 min read
Google source verification
Weekly Horoscope 1 to 7 September 2024

नए सप्ताह में मेष, वृषभ समेत 5 राशियों को मिलेगी उन्नति, साप्ताहिक राशिफल में पढ़ें अपना भविष्य

मेष साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Aries)

करियर और आर्थिक जीवनः मेष साप्ताहिक राशिफल 1 सितंबर से 7 सितंबर के बीच मेष राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र, परिवार में सम्मान पाएंगे। नई तकनीकी की तरफ रूझान बढ़ेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर आशान्वित रहेंगे। करियर में बदलाव के मौके मिलेंगे। पेशेवर जीवन में उन्नति होगी। किसी अपरिचित की मदद से रूके काम पूरे होंगे।

सप्ताहान्त बेहद सुखद रहने वाला है। हालांकि हफ्ते का पहला दिन थोड़ा थकाऊ और उदासीन हो सकता है। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। वाद-विवाद से दूर रहने में ही भलाई है, अत्यधिक जोखिम लेने का विचार नुकसान पहुंचा सकता है। धन के मामले में किसी पर भरोसा न करें। कोई योजना बनाने से पहले उस पर गंभीरत से विचार कर लें।


पारिवारिक जीवनः व्यस्तता के बावजूद परिवार और दोस्तों को समय देंगे। सामाजिक संस्थाओं में सेवादान करने का विचार कर सकते हैं। लोगों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। नकारात्मक लोगों की संगत आपकी छवि को खराब कर सकती है। खानपान में संयम बरतें और अपने स्वभाव को लचीला रखें।
सेहतः मेष राशि वाले नए सप्ताह में सेहत को लेकर सजग रहेंगे। रोज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Taurus)

करियर और आर्थिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल 1 सितंबर से 7 सितंबर के अनुसार नए सप्ताह में वृषभ राशि वालों के आय के नए साधन विकसित होंगे। मार्केटिंग का अच्छा उपयोग कर पाने से उत्पादों की अच्छी बिक्री होगी। शासन से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलेगा। नौकरीपेशा लोग लक्ष्य पूरा कर पाने में सफल होंगे, इससे उन्हें सुकून मिलेगा।

साहित्य और कला में इस राशि के लोगों की रूचि बढ़ेगी। कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। बॉस का समर्थन मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आप अपने काम की गुणवत्ता अच्छी रखें। रविवार और शनिवार काफी शुभ दिन सिद्ध होंगे। जबकि फाइनेंस संबंधित कुछ काम में कठिनाई हो सकती है। लोग आपके विरुद्ध अफवाहें फैला सकते हैं। आपको लेन-देन में पारदर्शिता रखनी चाहिए। संपत्ति की खरीद बिक्री में परेशानी हो सकती है। मानहानि हो सकती है। निवेश करते समय सावधान रहें।


पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में वृ,भ राशिवालों के भाइयों और दोस्तों से मतभेद खत्म होंगे। प्रेमियों के लिए सप्ताह शानदार रहेगा। संतानहीन महिलाओं को गर्भधारण में सफलता मिल सकती है। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। युवा लोग विवाह को लेकर जल्दबाजी से बचें।

परिवार में सुख-शांति रहेगी। सोमवार और बुधवार का दिन थोड़ा नरम-गरम रहेगा।
स्वास्थ्यः शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। प्रतिदिन हल्दी और केसर को गंगाजल में घोलकर माथे में तिलक करें।

ये भी पढ़ेंः

किसी के लिए सुख किसी के लिए मुश्किल ला रहा सितंबर, मासिक राशिफल में पढ़ें अपना भविष्य

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Gemini)

करियर और आर्थिक जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार रविवार से शनिवार के सप्ताह में कार्यक्षेत्र में मिथुन राशि वालों को मनोवांछित सफलता मिलेगी। कारोबार में नए अनुबंध हो सकते हैं। ऑफिस का माहौल काफी सहयोगात्मक रहेगा। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने का प्रयास करेंगे। IT क्षेत्र से जुड़े लोगों को मनोनुकूल लाभ मिलेगा।

इस सप्ताह ट्रांसफर हो सकता है। विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। करियर की दृष्टि से ये पूरा सप्ताह तरक्की वाला रहेगा। सप्ताह के अन्त में काफी अच्छा लाभ मिलेगा। लेकिन व्यर्थ के काम में समय बर्बाद न करें। स्वयं पर आलस्य हावी न होने दें। विद्यार्थियों का धन पढ़ाई में कम लगेगा।

राजनीति से जुड़े लोगों को छवि को लेकर सतर्क रहना होगा। प्रिय वस्तु के खोने का भय रहेगा। धन लाभ में देरी हो सकती है। किसी से धन उधार न लें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को समझदारी पूर्वक निवेश करना चाहिए। धन का अपव्यय न करें। रविवार और गुरुवार का दिन कुछ कमजोर रहने की संभावना है।


पारिवारिक जीवनः रविवार से शनिवार के सप्ताह में संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। प्रकृति के सानिध्य में रहने का प्रयास करेंगे। परिवार वालों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
साप्ताहिक जीवनः मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से शरीर में दर्द हो सकता है। बुधवार को गरीब लोगों को भोजन कराएं।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Cancer)

करियर और आर्थिक जीवनः कर्क साप्ताहिक राशिफल के 1 सितंबर से 7 सितंबर के अनुसार सप्ताह की शुरुआत बेहतरीन रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। इस हफ्ते व्यापारिक यात्रा हो सकती है। अपनी उपलब्धियों का बखान करने का मौका मिलेगा।

व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। बुधवार और गुरुवार विशेष शुभ दिन रहेंगे। अति आत्मविश्वास के कारण अच्छे अवसरों को चूक सकते हैं। नए सप्ताह में आप व्यस्त रहेंगे। बचत खर्च होगी, छोटी-छोटी बातों को तनाव के रूप में न लें।


पारिवारिक जीवनः भौतिक सुख-सुविधा का काफी आनंद उठाएंगे। दूर के रिश्तेदारों से संपर्क हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। अनुभवी और जिम्मेदार लोगों से अच्छी सलाह मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। धैर्य और संयम का परिचय दें और संबंधों का मूल्यांकन करें। माता-पिता की अनदेखी न करें। सप्ताह के आखिर में भावुकता और क्रोध से असंतोष की भावना रहेगी। जीवनसाथी आपको नाराज कर सकता है।


स्वास्थ्यः गंभीर रोगों से पीड़ित कर्क राशि के लोगों की पीड़ा बढ़ सकती है। मंगलवार और शनिवार को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। हनुमान मंदिर में जाकर गुड़ और चने का भोग लगाएं।

ये भी पढ़ेंः

कब है भाद्रपद अमावस्या और पिठोरी अमावस्या, जानें शुभ योग और कब करें स्नान-दान

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Leo)

करियर और आर्थिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में सहयोगियों और कर्मचारियों का साथ मिलेगा। व्यवसाय में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को बॉस से प्रशंसा मिलेगी। सभी काम आसानी से तय समय पर पूरे होंगे। नए काम को शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी।

लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगन और मेहनत से काम करेंगे। अपने संसाधनों और प्रतिभा का कुशल उपयोग कर पाएंगे। रविवार को आपको बजट से अधिक खर्च करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अनुशासन का ध्यान रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। दिखावे से आपको बचना चाहिए। किसी का तिरस्कार करना परेशानी भरा हो सकता है।


पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। घर के वरिष्ठ सदस्य का आशीर्वाद मिलेगा। यह सप्ताह आपके लिए आराम और सुकून भरा रहेगा। सप्ताह के आखिर में कहीं पिकनिक पर जा सकते हैं। मनोरंजक गतिविधियों में समय बीतेगा। मन में अप्रसन्नता का भाव न उत्पन्न होने दें। साथ ही किसी पर भी आंख-मूंदकर विश्वास न करें। विवाहेतर संबंध से दूर रहें।


स्वास्थ्यः अत्यधिक भागदौड़ के कारण थोड़ी थकान रहेगी। रोज सुबह-शाम ऊं नमः शिवाय मंत्र की एक माला जपें।

ये भी पढ़ेंः

सितंबर में 3 बड़े ग्रह करेंगे गोचर, इन राशियों के लोगों को मिलेगी तरक्की

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Virgo)

करियर और आर्थिक जीवनःकन्या साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह की शुरुआत बेहद सुखद रहेगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में शानदार सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह शानदार रहने वाला है। पिछले कुछ समय से काम में आ रही गिरावट की समस्या दूर होगी।

अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहेंगे। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत ही बेहतरीन रहेगा। व्यवसाय में आशा के अनुरूप लाभ मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।

रविवार और गुरुवार काफी शुभ रहेंगे। सोमवार को अचल संपत्ति के क्रय-विक्रय को लेकर थोड़ा सावधान रहें। मंगलवार को उधार दिया हुआ धन फंस सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा।


पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में कन्या राशि वालों का व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। वैवाहिक जीवन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपका सामाजिक स्तर ऊंचा होगा। भावुक और अतिउत्साही होकर निर्णय लेने से बचें। विदेश यात्रा में बाधा आ सकती है।

प्रणय जीवन में असंतोष पनप सकता है। शनिवार को अपनी वाणी में संयम रखें। अपने सिद्धांतों से कहीं समझौता करना पड़ सकता है। घर के बुजुर्ग सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


स्वास्थ्य जीवनः इस सप्ताह कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। गठिया और आर्थराइटिस के रोगियों को खानपान और जीवनशैली पर ध्यान देना होगा। सोमवार को रुद्राभिषेक करके शिवलिंग पर जटा वाला नारियल चढ़ाएं।