Grah Gochar September 2024 horoscope: पंचांग के अनुसार सितंबर में सूर्य, बुध समेत तीन बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। 4 सितंबर को बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 16 सितंबर को ग्रहों के राजा सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, 18 सितंबर को सुख समृद्धि प्रदाता शुक्र अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे।